ताज़ा खबरें:

मूंग साप्ताहिक समीक्षा: मूंग के दामों में मिला जुला रुख, जाने आने वाले दिनों में क्या रहेंगे भाव?

Jagat Pal

Follow Us

मूंग साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट 6 नवंबर 2023: पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार दिल्ली बेस्ट मूंग राजस्थान लाईन -8750/8800 रुपये पर खुला था ओर शनिवार शाम -8500 रूपये पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान मूंग में मांग कमजोर रहने से -300 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट दर्ज की गई। मूंग के दाम में सप्ताह के दौरान मिला जुला रुख रहा। मूंग की मांग में हल्का फुल्का सुधार है, लेकिन सप्लाई पर्याप्त मिल रही। राजस्थान के मेड़ता और नागौर में अभी अच्छी आवक से मांग की पूर्ति हो रही महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मूंग की सप्लाई सिमित है।

ये भी पढ़े : सोयाबीन में मांग बनी रहने से मामूली सुधार, देखें आगे कैसी रहेगी चाल (साप्ताहिक रिपोर्ट 6 नवंबर)

मार्केट आउटलुक

  1. मूंग के दाम में यहां से तेजी की संभावना
  2. मूंग में आगे के समय में अच्छी मांग रहने की उम्मीद
  3. मंडियों में मूंग की आवक में कमी
  4. कमजोर उत्पादन के कारण लगभग सभी राज्यों में मूंग का स्टॉक काफी कम
  5. नाफेड के पास अब काफी कम मूंग स्टॉक
  6. मार्कफेड के पास मूंग है; लेकिन छोटे दाना का अधिक माल
  7. अच्छी क्वालिटी मूंग की आगे बड़ी कमी होगी
  8. अधितर मिलर्स के पास सिर्फ जरुरत अनुसार स्टॉक
  9. मूंग के अच्छे भाव मिलने से किसान माल रख नहीं रहा
  10. दिल्ली मूंग (अभी 8675) के अब 8600 के निचे जाने की उम्मीद कम

बाज़ार के जानकारों के मुताबिक़ दिसंबर-फरवरी के बीच दिल्ली मूंग ऊपर में 9500 का लक्ष्य दिख सकता है।

इसे भी देखें : सरसों साप्ताहिक रिपोर्ट 6 नवंबर 2023: मंडियों में सामान्य आवक के बीच स्टॉकिस्टों की सीमित लिवाली के कारण सरसों के दाम में नरमी

डिस्क्लेमर : उपरोक्त बाजार भाव रिपोर्ट व्यापारियों व अन्य मिडिया स्त्रोत से एकत्रित आकड़ों के आधार पर प्रकाशित की गई है, कृपया किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले मंडी समिति से प्राइस की पुष्टि अवश्य कर ले। कीमतों में बदलाव संभव है। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now