ताज़ा खबरें:

सोयाबीन में मांग बनी रहने से मामूली सुधार, देखें आगे कैसी रहेगी चाल (साप्ताहिक रिपोर्ट 6 नवंबर)

Jagat Pal

Follow Us

सोयाबीन साप्ताहिक रिपोर्ट 6 नवंबर : पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार महाराष्ट्र सोलापुर 5030 रुपये पर खुला था ओर शनिवार शाम 5080 रुपये पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान सोयाबीन (soybean) में मांग बनी रहने से +50 रुपये प्रति क्विंटल की मजबूत दर्ज की गई।

---विज्ञापन---

अंतराष्ट्रीय बाजार में सोयाबीन की स्थिति
अमेरिका: 85% से ज्यादा सोयाबीन की फसल की कटाई पूरी हुई वहीं चीन से मांग मजबूत है।
ब्राजीलः सूखे की स्थिति के चलते बुवाई धीमी वहीं चीन की मांग कमजो। अगले 7- 10 दिन मौसम अनुमान प्रतिकूल

घरेलू बाजार की चाल
प्लांटों और स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से सोयाबीन में निचले स्तरों से हुआ सुधार है। सप्ताह के शुरुआत में बिकवाली बढ़ने से प्लांट डीलीवरी भाव में कमजोरी देखने को मिली थी। महाराष्ट्र के मंडियों में सोयाबीन की आवक इस सप्ताह बढ़ने से सोयाबीन की तेजी सिमित हो गयी। महाराष्ट्र में सोयाबीन का उत्पादन पिछले वर्ष से कम होने का अनुमान।

डीओसी की घरेलू बाजार में डिमांड सामान्य वही एक्सपोर्ट मांग आगे चलके बढ़ने का अनुमान। ब्राज़ील में फसल को लेकर चिंता और अर्जेंटीना में टाइट सप्लाई के चलते भारतीय खल को मिलेगा समर्थन।

---विज्ञापन---

आगे की चाल ?
दिवाली से पहले मंडियों आवक धीरे धीरे कमजोर पड़ने से प्लांटों की मांग अच्छी रहेगी। अधिकतर किसान ऊँचे भाव मिलने की उम्मीद में स्टॉक होल्ड करेंगे, जिससे बड़ी गिरावट की सम्भावना कम।

पिछले वर्ष अधिक उत्पादन के बावजूद नवंबर महीने में सोयाबीन के भाव में 500-600 की बढ़त आयी थी।
इस वर्ष उत्पादन और कैर्री फॉरवर्ड दोनों ही पिछले वर्ष से कम इसलिए आने वाले समय में फिर एक बार 400-500 की तेजी देखने को मिल सकती है।

महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट (लातूर) के सामने 5100 के रेजिस्टेंस है जिसके ऊपर टिकने पर 5350-5380 तक बढ़त का अनुमान। मौजूदा डिमांड सप्लाई, अन्तराष्ट्रीय बाजार में सोयाबीन की स्थिति और खाद्य तेल मार्केट को ध्यान में रख सोयाबीन में ध्यान अगले 1-2 महीने के लिए मजबूत ही दिख रहा है।

---विज्ञापन---

सोया तेल (रिफाइंड)  

सोयाबीन के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच सोया रिफाइंड तेल का भाव आमतौर पर नरम रहा। इसमें 5 से 15 रुपए प्रति 10 किलो तक की गिरावट दर्ज की गई। उज्जैन के एक प्लांट में दाम 16 रुपए घटकर 905 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया। मंदसौर एवं देवास के एक-एक प्लांट में भाव 15-15 रुपए की नरमी के साथ क्रमश: 903 रुपए एवं 915 रुपए प्रति 10 किलो रह गया। महाराष्ट्र के नागपुर में भी यह 15 रुपए गिरकर 930 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया। राजस्थान के कोटा में सोया रिफाइंड का मूल्य 10 रुपए गिरकर 930 रुपए पर आया जबकि मुम्बई में 925 रुपए एवं कांडला में 900 रुपए प्रति 10 किलो के पिछले स्तर पर स्थिर रहा। 

ये भी पढ़े : सरसों साप्ताहिक रिपोर्ट 6 नवंबर 2023: मंडियों में सामान्य आवक के बीच स्टॉकिस्टों की सीमित लिवाली के कारण सरसों के दाम में नरमी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर : उपरोक्त बाजार भाव रिपोर्ट व्यापारियों व अन्य मिडिया स्त्रोत से एकत्रित आकड़ों के आधार पर प्रकाशित की गई है, कृपया किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले मंडी समिति से प्राइस की पुष्टि अवश्य कर ले। कीमतों में बदलाव संभव है। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now