ताज़ा खबरें:

2024 में MSP से ऊपर रहेगा चने का भाव, देखें साप्ताहिक तेजी मंदी की ताजा रिपोर्ट

Jagat Pal

Follow Us

चना साप्ताहिक रिपोर्ट 5 फरवरी 2024: चना के दाम पिछले सप्ताह के दौरान उतार-चढ़ाव भरा रहा चना दाल में कमजोर मांग के कारण बाजार में दबाव रहा हालांकि OTR चना कम भाव में बिकवाली नहीं होने से बाजार को सपोर्ट जैसे जैसे नया चना आ रहा स्टॉकिस्ट और मिलर्स की खरीदी सक्रियत बढ़ रही।

पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार दिल्ली राजस्थान लाइन नया 6150/75 रुपये पर खुला था। और शनिवार शाम चना 6000 रुपये पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान चना दाल बेसन में मांग न रहने से -175 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज हुआ.

नाफेड स्टॉक अनुमान

नाफेड के पास अब 9.50 लाख टन स्टॉक का अनुमान। मध्य प्रदेश में 4 लाख टन। महाराष्ट्र में 2 लाख टन अनुमान। गुजरात में 2 लाख टन अनुमान। 1.5 लाख अन्य राज्य का अनुमान।

नाफेड यदि मार्च तक टेंडर जारी रखता है तो 9.5 लाख टन से 1.5-2 लाख टन और कम होने का अनुमान। जबकि भारत ब्रांड चना दाल में भी 2 लाख टन चना जा सकता है। यानी की मार्च अंत तक नाफेड के पास 5-6 लाख टन स्टॉक होना अनुमान

चना उत्पादन में गिरावट को देखते हुए मंडी भाव एमएसपी (MSP) या ऊपर रहने की उम्मीद ऐसे में अगले सीजन नफेड को चना काफी कम मिलने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

देश के लगभग सभी प्रमुख राज्यों में चना की बोआई कमजोर कर्नाटक में उत्पादन 50% तक कम होने का अनुमान महाराष्ट्र और गुजरात में 25-30% कम उत्पादन होने का अनुमान।

फरवरी-मार्च में यदि तापमान वृ‌द्धि होती है तो राजस्थान/मध्य प्रदेश में यील्ड में बड़ी समस्य आ सकती है।

तंज़ानिया में चना स्टॉक अब नहीं कमजोर घरेलु स्टॉक और उत्पादन में गिरावट को देखते हुए दिल्ली चना (राजस्थान) अप्रैल-मई तक 6500-6700 तक जाने की उम्मीद दिल्ली चना 5800 के निचे जाता है तभी कमजोरी की उम्मीद

ये भी पढ़े –

गेहूँ साप्ताहिक रिपोर्ट 5 फरवरी: क्या रहेगी आने वाले दिनों में गेहूं की चाल

सरसों साप्ताहिक रिपोर्ट 5 फरवरी: बीते हफ्ते कीमतों में कितना आया बदलाव, देखें बाजार तेजी-मंदी समीक्षा

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now