ताज़ा खबरें:

गेहूं के फंडामेंटल मजबूत, देखें साप्ताहिक तेजी-मंदी रिपोर्ट 27 नवंबर 2023

Jagat Pal

Follow Us

गेहूं तेजी-मंदी: पिछले सप्ताह सोमवार को दिल्ली गेहूँ 2650 रुपये पर खुला था ओर शनिवार शाम दिल्ली गेहूँ 2730 रुपये पर बंद हुआ, बीते सप्ताह के दौरान गेहूँ मे मांग बनी रहने से +80 रुपए प्रति कुंटल की मज़बूती दर्ज की गई । इस सप्ताह दिल्ली लाइन में आवक कुल 12,000 क्विंटल की रही। पिछले सप्ताह के मुकाबले 500 क्विंटल से बढ़ी आवक दिल्ली लाइन में 2675 का लेवल अहम इसके नीचे बाजार यदि दुबारा जाता है तो बढ़ने की उम्मीद न के बराबर रहेगी ।

कैसी रहेगी आगे की चाल? (अनुमान)

  1. डाटा नेगेटिव का बन रहा है, पर मन अब भी तेजी की ओर है।
  2. साउथ लाइन अगर कहीं गिरावट दिखती है तो माल को हाथ में रखना बिलकुल ठीक नहीं होगा।
  3. आगे गेहूं बाजार में तेजी, बोआई आकड़ो पर निर्भर करती है यदि बोआई आकड़े कमजोर रहते है तब तो बाजार आगे तेज हो जाएगा और बोआई आकड़े मजबूत या बेहतर प्रोडक्शन का अनुमान आता है तो गेहूं बाजार धीरे धीरे निचे की ओर ही जाएगा।

STOCK UPDATION
हर शुक्रवार को अपने स्टॉक की जानकारी सरकार को जरूर दे।

GOVERNMENT STOCK
15 नवम्बर के आकड़ो के मुताबिक सेंट्रल पूल में गेहूं का कुल स्टॉक 208.85 लाख टन मौजूद है।
सेंट्रल पूल में पड़े गेहूं का स्टॉक 14 दिनों में 10 लाख टन से घटा है।

ये भी पढ़े : सरसों भाव साप्ताहिक तेजी-मंदी रिपोर्ट 27 नवंबर 2023

WEATHER NEWS

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश की कुछ हिस्सों में 26 और 27 नवम्बर को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

गेहूं बाजार की स्थिति अब भी मजबूती की और ही इशारा कर रही है। गेहूं का फंडामेंटल मजबूत है।

FCI TENDER INFO

FCI के 23TH टेंडर में कुल 3,00,000 टन की पेशकश की जाएगी

गेहूं का अगला टेंडर 29 नवम्बर को रखा गया है।

FCI ने 22TH टेंडर में कुल 2.82 लाख टन गेहूं बेचा गया

इस टेंडर में अधिकांश बोली 2240 के निचे की लगायी गयी

आगे भी टेंडर में बोली निचे की स्तर पर ही बिकेगी

FCI द्वारा अब तक OMSS के तहत 39 लाख टन गेहूं की बिक्री गयी

NOTE

आज बाजार के भाव में सुधार देखने को मिला है, गुजरात और दिल्ली में बाजार के भाव रहे मजबूत

इस सप्ताह फ्लौर मिल के भाव में मजबूती दुबारा से बनी

बैंगलोर में गेहूं के दाम में स्थिरता का रुख

बोआई आकड़े
अब तक कुल 307 लाख हेक्टेयर में गेहूं लगाया गया है।

ये भी पढ़े : सोयाबीन भाव साप्ताहिक तेजी-मंदी की ताजा रिपोर्ट 27 नवंबर 2023

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now