किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

REET Result 2022 Declared: रीट लेवल-1 में 63 और लेवल-2 में 52 फीसदी अभ्यर्थी पास, ऐसे चेक करें परिणाम

Jagat Pal

Google News

Follow Us

REET 2022 Result Declared at reetbser2022.in : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर (RBSE) की ओर से आयोजित रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे थे। इस साल 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लिया था। रीट 2022 के रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के देखने के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।

रीट लेवल-1 में 2.03 लाख और लेवल 2 में 6.03 लाख अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। परीक्षा तीन शिफ्टों में होने के चलते रिजल्ट में स्केलिंग नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई गई है।

रीट लेवल-1 में 320014 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 203609 पात्र घोषित किए गए। इस प्रकार लेवल-1 का रिजल्ट 63.63 प्रतिशत रहा। रीट लेवल-2 में 1155904 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 603228 परीक्षार्थी पात्र घोषित किए गए यानी लेवल-2 का रिजल्ट 52.19 फीसदी रहा। रीट की पात्रता आजीवन रहेगी।

REET 2022 Result

REET Result 2022 Level 1 & 2 Out, यहां से करें चेक

रीट का रिजल्ट जारी हो गया है आप यहाँ नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं..

  1. REET 2022 का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर REET Paper 1 And Paper 2 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपनी आवेदन संख्या (पंजीकरण नंबर) व जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  4. उसके बाद कैप्चा कोड डाले और Get Result पर क्लिक कर दें।
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. नीचे प्रिंट बटन पर क्लिक करके इसका प्रिंट निकाल लें।

REET Result Jari Ho Gaya Kya ?

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर (RBSE) की ओर से आज गुरुवार 29 सितंबर को रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment