ताज़ा खबरें:

बड़ी खबर : PM मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक ! जानें क्या हुआ

Jagat Pal

Follow Us

मोदी की सुरक्षा में चूक: ये घटना तब हुई जब मोदी जी हुबली में रोड शो कर रहे थे। रोड शो के दौरान एक शख्श मोदी जी को माला पहनाने के लिए उनकी गाड़ी के पास आया। लेकिन जैसे ही वो आये तो सुरक्षाकर्मियों ने उनको रोक दिया। इस प्रकार एक बड़ी दुर्घटना को टाला गया।

---विज्ञापन---

जानकारी के लिए आपको बता दे की, भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में कर्नाटक के हुबली में रोड शो कर रहे हैं। आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधान मंत्री जी वह राष्ट्रीय युवा दिवस के उद्घाटन के लिए गए हुए हैं। इस कार्यक्रम के उपलक्ष में मोदी जी , कर्नाटक के मुख्यमंत्री बस्वराज बोम्मई के अलावा अन्य दिग्गज नेता और अधिकारी भी मौजूद थे। इस समय भारत के खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर हैं।

इस कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को युवाओं के संग मनाने के लिए किया जाता है। इससे देश के युवाओं में एक नई ऊर्जा और जोश देखने को मिलता है। यही युवा शक्ति देश का भविष्य है और देश को आगे लेकर जायेंगे।

12 से 16 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय युवा फेस्टिवल का आयोजन खेल मंत्रालय और कर्नाटक सरकार द्वारा मिलकर किया जाता है। इस वर्ष इसका 26 वां संस्करण मनाया जा रहा है। इसी के उद्घाटन के लिए मोदी जी हुबली गए हुए हैं। इस कार्यक्रम के चलते देश के युवाओं में एक नया जोश देखने को मिलेगा। स्वामी विवेकानंद जी को वैसे भी युवाओं का आदर्श मन जाता है।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप बनाया गया है। ये एक उच्च स्तर का सुरक्षा ग्रुप है। SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) का चयन भारत के विभिन्न अर्धसैनिक बलों से किया जाता है। SPG के जवानो को सेवा में आने से पहले एक कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। इस ट्रेनिंग को पास करने के बाद ही वो प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में अपनी सेवा दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now