ताज़ा खबरें:

मूंग भाव समीक्षा 27 नवंबर: कमजोर मांग के चलते 100 रुपए प्रति क्विंटल की आई गिरावट, जाने! अब आगे क्या?

Jagat Pal

Follow Us

मूँग साप्ताहिक तेज़ी-मंदी रिपोर्ट: पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार दिल्ली बेस्ट मूंग राजस्थान लाईन -8600/8650 रुपये पर खुला था ओर शनिवार शाम -8500/8550 रूपये पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान मूंग में मांग न रहने से -100 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट दर्ज की गई।

मूंग बाजार मे इस सीजन काफी उथल-पुथल रहा मूंग दाल, मोगर में सुस्त ग्राहकी का दबाव भाव पर राजस्थान को छोड़कर अन्य राज्यों में मूंग का स्टॉक कमजोर राजस्थान में सरकारी खरीदी हो रही, लेकिन किसान खुले बाजार में बेच रहा है।

मंडियों में बेस्ट क्वालिटी मूंग एमएसपी से ऊपर बिकने से किसानों की नाफेड को बेचने में रूचि कम।

इसे भी जाने : सरसों भाव साप्ताहिक तेजी-मंदी रिपोर्ट 27 नवंबर 2023

सरकार के पास 5 लाख मूंग स्टॉक-मिंट समाचार पत्र
खबर है की बफर स्टॉक में से सरकार कुछ मूंग रियायती दर पर खुले बाजार में बेचेगी। सरकार ने कुल 5 लाख टन कंट्रोल पूल स्टॉक में से 30,000 टन NAFED/NCCF के माध्यम से बेचने की योजना बनाई जा रही है। वर्तमान में, केंद्र के स्टॉक में लगभग 500,000 टन मूंग है, जबकि मानक 100,000 टन का है। सरकार की कम दाम पर मूंग बेचने की योजना को देखते हुए सिमित कारोबार करना बेहतर।

---विज्ञापन---

ये भी जाने : Delhi Mandi 27 November 2023: मूंग भाव में सुधार, गेहूं चना मंदा, जाने क्या खुला दाम

डिस्क्लेमर : उपरोक्त बाजार भाव रिपोर्ट व्यापारियों व अन्य मिडिया स्त्रोत से एकत्रित आकड़ों के आधार पर प्रकाशित की गई है, कृपया किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले मंडी समिति से प्राइस की पुष्टि अवश्य कर ले। कीमतों में बदलाव संभव है। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now