ताज़ा खबरें:

MP New CM: मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी ने लगाई मुहर

Jagat Pal

Follow Us

Mohan Yadav MP New CM: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है। आज सोमवार 11 दिसंबर को भोपाल में हुई विधायक दल की बैठक में बीजेपी (भारतीय जानता पार्टी) ने मोहन यादव के नाम पर मुहर लगा दी है ।

ग़ौरतलब है कि BJP द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मोहन यादव को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

मोहन यादव को मध्य प्रदेश का सीएम चुने जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वो पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जायेंगे तथा जनकल्याण के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचेंगे। इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई।

बता दें कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में सोमवार (11 दिंसबर) को मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गई।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now