ताज़ा खबरें:

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 73 लाख किसानों के खातों में 1,465 करोड़ रुपये भेजे, फटाफट चेक करें आपको मिली या नहीं

Jagat Pal

Follow Us

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023: देश के करोड़ों किसानों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिये केंद्र सरकार द्वारा “पीएम किसान सम्मान निधि योजना” का संचालन किया जा रहा है। योजना के जरिये पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली जाती है। केंद्र की इसी योजना तर्ज पर मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” चलाई जा रही है। इस योजना में किसानों को सालाना 4000 रुपये की राशि 2 किस्तों में दी जाती है। दोनों योजनाओं को मिलाके मध्यप्रदेश के किसानों को सालाना 10,000 रुपये का लाभ मिल रहा है।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त जारी

मुख्यमंत्री श्री Chouhan Shivraj ने शुक्रवार 3 फरवरी 2023 को मध्यप्रदेश के विदिशा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 73 लाख कृषकों के खातों में ₹1,465 करोड़ से अधिक की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। साथ ही 80 करोड़ 97 लाख 21 हजार रूपये के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

किसान परिवार को एक साल में मिलेंगे 22 हजार रुपए

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार हैं । आज मुझे कहते हुए खुशी है कि सवा दो सालों में हमारी सरकार ने राज्य में फसल बीमा, राहत राशि उद्यानिकी, सोलर पंप और बिजली सब्सिडी जैसी अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के किसानों के खातों में ₹2 लाख 25 हजार 837 करोड़ की राशि डाली गई है।

उन्होंने बताया कि किसान परिवार के घर में अभी तक 6 हजार रूपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 4 हजार रूपये मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के प्राप्त हो रहे थे। अब इन किसान परिवारों को 12-12 हजार रूपये लाड़ली बहना योजना के भी मिलेंगे। इस प्रकार एक साल में किसान परिवार को 22 हजार रुपये वार्षिक मिलना शुरू होंगे। लाड़ली बहना योजना में हर साल 12 हजार करोड़ रुपये और 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपये व्यय किये जाएँगे। 

---विज्ञापन---

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि हमने तय किया कि मध्यप्रदेश की धरती पर बेटी जन्म लेगी, तो लाड़ली लक्ष्मी होगी। 6वीं में जाने पर ₹2 हजार, 9वीं में जाने पर ₹4 हजार, 11वीं व 12वीं में ₹6-6 हजार तथा कॉलेज में एडमिशन लेने पर साढ़े 12 हजार रु. व डिग्री पूरी होने पर साढ़े 12 हजार रु. दिए जाएंगे।

मेरी बहनों, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लाड़ली बहना योजना का फार्म 8 मार्च से भरना प्रारंभ हो जाएगा। इसमें आपको प्रतिमाह ₹1000 यानी साल में ₹12,OOO और पांच साल में ₹60,000 मिलेंगे।

ऐसे चेक करें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का स्टेटस

स्टेप 1:- सबसे पहले आपको एमपी के राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट http://saara.mp.gov.in/ पर जाना होगा
स्टेप 2:-उसके बाद सीएम किसान कल्याण योजना Dashboard पर क्लिक करें
स्टेप 3:-अब आप अपने जिले, तहसील, क्षेत्र तथा गांव का चुनाव करें
स्टेप 4:-यहां आपके आवेदन की स्थिति और भुगतान की जानकारी दिख जाएगी
स्टेप 5:-साथ ही आप योजना के लाभार्थियों की लिस्ट देख सकते है

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़े : किसानों के लिए जरूरी सूचना, MSP पर फसल के लिए 25 फरवरी तक करा लें रजिस्ट्रेशन

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now