राज्य सरकार ने 3269 करोड़ रुपए की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को प्रदान की मंजूरी

Jagat Pal

Google News

Follow Us

जयपुर 7 नवंबर किसान समाचार : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रदेश में सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 3269 करोड़ रूपए की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की।

सरकार द्वारा जारी इस राशि से राज्य में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण, वर्तमान में संचालित सिंचाई परियोजनाओं का जीर्णोद्धार तथा सेम प्रभावित क्षेत्र को पुनः कृषि योग्य बनाने संबंधी कार्य किये जायेंगे।

राज्य सरकार द्वारा ‘राजस्थान जल क्षेत्र पुनर्संरचना परियोजना’ के तहत राज्य के रेगिस्तानी इलाकों में जल संसाधनों को संरक्षित करने एवं विकसित कर पेयजल व सिंचाई जल उपलब्ध कराने तथा 22,831 हेक्टेयर सेम ग्रस्त क्षेत्र को पुनः कृषि योग्य बनाने के लिए तकरीबन 3100 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है।

इन जिले के किसानों को होगा ये फायदा

साथ ही प्रतापगढ़ जिले में करमोही नदी पर ढोलिया ग्राम सिंचाई परियोजना, डूंगरपुर जिले में सोम नदी पर भभराना ग्राम सिंचाई परियोजना एवं डूंगरपुर जिले में ही सोम नदी पर वनवासा ग्राम सिंचाई परियोजना के लिए 101.12 करोड़ रूपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है।

राज्य में भूजल पुनर्भरण हेतु बांसवाड़ा की गांगड़ तलाई तहसील में अनास नदी व दौसा जिले की लालसोट तहसील में मोरेल नदी पर एनिकट के निर्माण तथा बूंदी जिले में मेज नदी पर बने डबलाना एनिकट के जीर्णोद्धार के लिए 68.78 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

Read Also : उर्वरक सब्सिडी: किसानों को मिलेगी सस्ती खाद सरकार ने दी 51 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई विभिन्न बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में उक्त स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृति से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। प्रदेश में जल का अपव्यय रूकने से सिंचित क्षेत्र में वृद्धि हो सकेगी, साथ ही भूजल पुनर्भरण होने से अधिकतम क्षेत्र को कृषि उपयोगी बनाया जा सकेगा। Source : dipr.rajasthan.gov.in

Web Title: State government approved various irrigation projects worth Rs 3269 crore

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment