ताज़ा खबरें:

सरसों साप्ताहिक रिपोर्ट 26 फरवरी: सरसों, तेल व खल बाजार तेजी-मंदी समीक्षा

Jagat Pal

Follow Us

सरसों साप्ताहिक रिपोर्ट 26 फरवरी 2024: पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार जयपुर सरसों 5400 रुपये पर खुला था। ओर शनिवार शाम 5350 रुपये पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सरसो में मांग न रहने से -50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज हुआ, सप्ताह के शुरुआत में आयी बढ़त को गंवाकर सप्ताह अंत तक सरसो के भाव पड़े नरम।

---विज्ञापन---

नयी फसल की आवक बढ़ने के बावजूद सप्ताह की शुरुआत में सरसो के भाव में बढ़ोतरी आयी थी। नयी माल की क्वालिटी शुरुआत में क्रशिंग के अनुकूल नहीं होने से मिलों की पुराने माल की डिमांड मजबूत रही। वहीं नाफेड की सरसो की क्वालिटी को देखते हुए अब खरीदारी धीमी हो गयी है। पुराना माल मजबूत हाथों में होने से भाव बढ़कर की जा रही है बिकवाली।

हालाँकि आने वाले महीने में मौसम खुलने से सूखे और अच्छी क्वालिटी के माल की आवक बढ़ेगी। बीते सप्ताह 32.75 लाख बोरी की आवक दर्ज की गयी जो उसके पिछले सप्ताह की तुलना में 3.5 लाख बोरी अधिक रही।

सरसो तेल में आगे गिरावट आने की उम्मीद में व्यापारियों की डिमांड कमजोर बताई जा रही है। डिमांड कमजोर रहने से कच्ची घानी 1010 रुपये/10 किलो से फिसलकर 991 रुपये/10 किलो रह गया। सरसो तेल का सोया तेल के साथ अंतर इस सप्ताह घटकर 7.5 रुपये/किलो रह गया।

---विज्ञापन---

कमजोर निर्यात मांग और फसल की आवक के दबाव में सरसो खल में भी इस सप्ताह 50-60 रुपए/क्विंटल की गिरावट आयी।

सरसों आगामी दिनों में कैसी रहेगी चाल?

इस वर्ष सरसो के उत्पादन में बढ़ोतरी, नाफेड और स्टॉकिस्ट के पास कैरी फॉरवर्ड स्टॉक होने से सरसो में फ़िलहाल तेजी की उम्मीद नहीं। सरसो की आवक 15 लाख बोरी तक पहुंचने तक स्टॉक करने से बचें। जयपुर कंडीशन सरसो के भाव में 350-400 रुपय/क्विंटल, कच्ची घानी 4-5 रुपये/10 किलो और खल में 150-200 रुपये/क्विंटल की गिरावट आने का अनुमान।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now