किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

Ram Mandir Ki Hardik Shubhkamnaye: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भेजें हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई संदेश

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Ram Mandir Ki Hardik Shubhkamnaye 2024: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सोमवार यानी 22 जनवरी 2024 पौष माह के द्वादशी तिथि को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। भारत सहित दुनियाभर में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं को सैकड़ों वर्षों से इस शुभ घड़ी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

इस समय हिंदू समुदायों में भारी उत्साह और भक्ति भावना का संचार हो रहा है। अयोध्या में ही नहीं देश के कोने-कोने में मंदिरों को रंग रोगन और फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। पूजा-पाठ और हवन की व्यवस्था की जा रही। हर कोई राममय है और प्रभु श्री राम की भक्ति में सराबोर है। हर किसी के मुख से एक ही नाम निकल रहा है वो है “जय श्री राम, जय जय राम”

ऐसे में आज हम खास आपके लिये Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha के इस पावन पर्व के उपलक्ष में हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई संदेश, मैसेज, स्टेटस, (Ram Mandir Wishes In Hindi) कोट्स का संग्रह लेकर आये है। आप इन शुभकामना संदेशों के ज़रिए अपने परिवारजनों, प्रियजनों और शुभचिंतकों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं और राम नाम के बधाई संदेश भेज सकते हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समय

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा। यानी श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए केवल 84 सेकंड का समय मिलेगा।

Ram Mandir Ki Hardik Shubhkamnaye 2024

Ram Mandir Pran Pratistha Quotes WhatsApp Wishes: राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम के मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसे लेकर देशभर में रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में आप अपने प्रियजनों को व्हाट्सअप के जरिए इन संदेशों को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बधाई संदेश (Congratulatory message on Ram Mandir Pran Pratishtha)

Ram Mandir Ki Hardik Shubhkamnaye 2024

– जिस दृश्य को देखने हमारी पीढ़ियां तरस गईं हम कलयुग की वो महान पीढ़ी हैं, जो अयोध्या में श्री रामचन्द्र जी का भव्य मंदिर बनते देख रही हैं। एक बार प्रेम से बोलो- जय जय श्री राम

-राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है, ऐसे रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है, आपको और आपके परिवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं

-आओ अपना घर व मंदिर सजाए, प्रभु श्री राम के आगमन पर दीपावली मनाएं, अयोध्या भव्य राम मंदिर में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 की आप सभी राम भक्त को हार्दिक शुभकामनाए। जय श्री राम

– रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भगवान राम आपको ज्ञान, समृद्धि और खुशी प्रदान करें।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Hindi Wishes
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Hindi Wishes Wallpaper

-सदियों की प्रतीक्षा पर लगेगा विराम,
22 जनवरी को #श्री_राम विराजेंगे #अयोध्या_धाम

-आनंदित अवधपुरी, सरयू हरषाई
रघुराई के दिव्य दर्शन की बेला आई। 
जय श्रीराम 🚩

-सज-धज कर तैयार है अलौकिक अयोध्या धाम,
बस कुछ घंटों बाद पधारेंगे प्रभु श्रीराम।
जय श्रीराम 🚩

-बोलो जय श्री राम…
मर्यादा की मूरत राम,
पूर्ण पुरुष की सूरत राम।
व्याकुल चिंतित मेरे हृदय का,
एक मात्र वही विश्राम।
राम राम राम बोलो जय जय श्री राम।

-दीयों की जगमगाहट और मंत्रों की गूंज के साथ,
खुशी और संतोष आपके जीवन को भर दे।
आपको रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं!

– त्योहार आपको याद दिलाते हैं कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है, आपको और आपके परिवार को रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं! जय श्री राम

– प्रभु श्री राम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आपको रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! जय श्री राम

Ayodhya Ram Mandir shubhkamna Sandesh HD Wallpaper

– यह शुभ अवसर आपके जीवन में ढेर सारी सकारात्मकता, शांति और सद्भाव लाये, रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं! जय श्री राम

– भगवान राम का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे, और आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता और खुशी मिले। रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं! जय श्री राम

– सीता मां का धैर्य, लक्ष्मण जी का तेज और भारत जी का त्याग हम सबको जीवन की सीख देते रहे, रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम

– ना धन लगता है और ना खर्चा लगता है, राम-राम बोलिए बड़ा अच्छा लगता है। आपको और आपके पूरे परिवार को दिल की गहराइयों से रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Ayodhya Ram Mandir shubhkamna Sandesh Photo

– रामजी की निकली सवारी,
रामजी की लीला है न्यारी,
एक तरफ लक्ष्मण, एक तरफ सीता और
बीच में जगत के पालनहारी,
रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं!

-श्री राम दिल में है याद तेरी, होठों पे नाम तेरा,
मेरे दिल में बसने वाले प्रभु, तेरे चरणों में प्रणाम मेरा।

-राम राष्ट्र की संस्कृति है
राम राष्ट्र का प्राण है,
राम के मंदिर का मतलब 
भारत का नवनिर्माण है!!

Ayodhya Ram Mandir Inside Images

ayodhya ram mandir inside images

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के विचार

Maryada Purushottam Vichar: भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने कभी भी कहीं भी जीवन में मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। उन्होंने हमेशा अपने माता-पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए अपने सभी कर्तव्य निभाएं। भगवान राम के विचारों को अपनाने से व्यक्ति हर परेशानी से छुटकारा पा लेता है।

1- जिनके मन में सदैव दूसरे का हित करने की अभिलाषा रहती है। अथवा जो सदा दूसरों की सहायता करने में लगे रहते हैं, उनके लिए संपूर्ण जगत में कुछ भी दुर्लभ नहीं है – भगवान राम

2- व्यक्ति सामने ना होने पर भी नाम से उसको जाना जा सकता है, परंतु नाम के बिना व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकती – भगवान राम

3- क्रोध हमारा शत्रु है और हमारे जीवन का अंत करने में समर्थ है। क्रोध हमारा ऐसा शत्रु है, जिसका चेहरा हमारे मित्र जैसा लगता है। क्रोध एक तलवार की तेज धार की भांति है, क्रोध हमारा सब कुछ नष्ट कर सकता है – भगवान राम

4-  तनाव के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार एक विचार को दूसरे पर चुनने की हमारी क्षमता है – भगवान राम

5- हमारे जीवन का उद्देश्य सुखी रहना है – भगवान राम

6- खुशी पहले से बनी कोई चीज नहीं है, यह आपके अपने कार्यों से आती है – भगवान राम

7- विश्वास करें कि आप कर सकते हैं और आप आधा रास्ता तय कर चुके हैं – भगवान राम

8- महान कार्य करने का एकमात्र तरीका यह है कि आप जो करते हैं उससे प्यार करें – भगवान राम

9- चरित्रहीन व्यक्ति की मित्रता उस पानी की बूंद की भांति होती है, जो कमल फूल की पत्ती पर होते हुए भी उससे चिपक नहीं सकती – भगवान राम

10- अपने जीवन का अंत कर देने में कोई अच्छाई नहीं होती  सुख और आनंद का रास्ता जीवन से ही निकलता है – भगवान राम

11- जो दूसरों को कष्ट और दुख देता है और उन पर अत्याचार करता है, ऐसे दुष्ट राक्षस को लोग एक ना एक दिन उसी प्रकार मार देते हैं, जैसे की भी एक जहरीले सांप को मार डालते हैं – भगवान राम

12- बिना पानी के बादलों के गरजने से बरसात नहीं होती। सच्चे वीर और बलवान फालतू में नहीं दहाड़ थे, वे युद्ध में अपना शौर्य दिखाते हैं – भगवान राम

नोट – अगर आपको राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं और मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के अनमोल विचार पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। जय जय श्री राम…

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment