ताज़ा खबरें:

राजस्थान जैविक खेती मिशन: 600 करोड़ रुपये के प्रावधान प्रस्तावित – 4 लाख किसान होंगे लाभान्वित

Jagat Pal

Follow Us

जयपुर, 20 मई 2022: किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश करने वाले मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रमाण दे दिया है कि उनकी सरकार कृषक हितों को सर्वाेपरि रखती है। ‘‘समृृद्ध किसान – खुशहाल राजस्थान‘‘ की सोच के साथ मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की राशि को 2 हजार करोड़ रुपये से बढाकर 5 हजार करोड़ रुपये करने की घोषणा के साथ इस योजना में 11 मिशन शुरू किये गये हैं। इसमें ‘‘राजस्थान जैविक खेती मिशन‘‘ (Rajasthan Organic Farming Mission) भी एक है।

---विज्ञापन---

कृषि विभाग के आयुक्त श्री काना राम ने बताया कि मिशन के अन्तर्गत 600 करोड़ रुपये के प्रावधान प्रस्तावित है जिनसे लगभग 4 लाख किसान लाभान्वित होंगे। कृषकों को जैविक बीज, जैव उर्वरक एवं कीटनाशी उपलब्ध करवाते हुए जैविक खेती में वृृद्धि की जावेगी। उन्होंने बताया कि जैविक खेती का पूरा लाभ कृषकों को दिलवाने के लिए उनके जैविक उत्पादनों को मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रमाणित करने का भी प्रबन्ध किया गया है। इसके लिए ‘‘ऑरगैनिक कमोडिटी बोर्ड‘‘ का गठन किया जायेगा।

मिलता है 1-1 लाख रूपये का पुरस्कार –

कृषि आयुक्त श्री काना राम ने बताया कि जैविक खेती को बढावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती में नवाचारों के साथ उत्कृृष्ट कार्य करने वाले तीन कृृषकों को प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित कर चयनित तीनों किसानों को 1-1 लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

सोर्स: dipr.rajasthan.gov.in

---विज्ञापन---

इसे भी जाने –

–मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना: मुख्यमंत्री गहलोत ने बीज उत्पादन के लिए 15 करोड़ रुपये की दी मंजूरी, 50 हजार किसानो को होगा फायदा

–मुख्यमंत्री गहलोत ने सिंचाई ढांचा मजबूत करने के लिए किसानों को 894 करोड़ रूपये का अनुदान प्रदेश के किसानों को मिलेगा संबल, बढ़ेगी आय

---विज्ञापन---

–मुख्यमंत्री ने दी किसानों को सौगात- कृषि यंत्रों की खरीद के लिए दो वर्ष में मिलेगा 108.80 करोड़ रूपए का अनुदान

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now