ताज़ा खबरें:

NCDEX Guar Price: ग्वार भाव में तेजी-मंदी जारी, देखें क्या रहेगा ग्वार का भविष्य

Jagat Pal

Follow Us

NCDEX Guar Price Latest Update 13 March : गम मिलों की मांग निकलने तथा निचले स्तर पर बिकवाली घटने से बीते सप्ताह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 100 रूपये घटकर 5250 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। नोहर मंडी में ग्वार का रेट 4980-5080 के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से हिसार मंडी में ग्वार के भाव 4800-4900 रूपये पर प्रति क्विंटल पर टिके रहे।

---विज्ञापन---

उधर एनसीडीईएक्स में सटोरिया की बिकवाली से ग्वार मार्च डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।

NCDEX ग्वार गम वायदा

ग्वार गम (Guar Gum) मार्च वायदा आज सुबह -17 रुपये की गिरावट के बाद 10,140 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के दौरान यह +23 रुपये की तेजी के साथ 10180 रुपये पर कारोबार करता नजर आया, आज के कारोबार सत्र के दौरान अभी तक ग्वार गम ने 10140 का Low और 10190 का High लगाया ।

NCDEX ग्वार सीड वायदा

ग्वार सीड (Guar Seed) मार्च अनुबंध पिछले बंद के मुक़ाबले आज +3 रुपये की तेज़ी के साथ 5190 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय ग्वार सीड मार्च अनुबंध 12 रुपये की तेज़ी के साथ 5199 रुपये पर कारोबार कर रहा था , जबकि आज के कारोबार सत्र के दौरान 5182 का Low और 5211 का High बनाया।

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now