ताज़ा खबरें:

Kisan Kalyan Yojana: आज आएगी 80 लाख किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि

Jagat Pal

Follow Us

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana In MP : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त जारी होने से पहले अच्छी खबर निकल कर आ रही है। जी हाँ मध्य प्रदेश शिवराज सरकार आज यानी शुक्रवार 3 फरवरी 2023 को राज्य के किसानों के बैंक खाते में 2000-2000 रुपये भेजेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

---विज्ञापन---

आज जारी होगी किसान कल्याण योजना की किस्त

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana ki kist kab Aayegi: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 फरवरी को विदिशा में आयोजित जनसेवा अभियान (Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan) में “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” के तहत प्रदेश के 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से 2-2 हजार रुपये की राशि डालेंगे । इस अवसर पर, प्रदेश की नई योजाना ‘लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए कलेक्टरों पर गांव-गांव के किसानों को एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हर पंचायत में टेलीकास्ट किया जाएगा।

क्या है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश सरकार की किसानों के लिए चलाई गई महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा पीएम किसान योजना की तर्ज पर प्रदेश के पात्र किसानों को सालान 4000 रुपये की राशि 2-2 हजार रुपये की राशि 2 समान किस्तों में भेजी जाती है। इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के किसान ही उठा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिये आवेदक किसान के पास ख़ुद की कृषि भूमि होना जरुरी है। जिनके पास जमीन नहीं है वो योजना लाभ के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का स्टेटस

स्टेप 1:- सबसे पहले आपको एमपी के राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट http://saara.mp.gov.in/ पर जाना होगा
स्टेप 2:-उसके बाद सीएम किसान कल्याण योजना Dashboard पर क्लिक करें
स्टेप 3:-अब आप अपने जिले, तहसील, क्षेत्र तथा गांव का चुनाव करें
स्टेप 4:-यहां आपके आवेदन की स्थिति और भुगतान की जानकारी दिख जाएगी
स्टेप 5:-साथ ही आप योजना के लाभार्थियों की लिस्ट देख सकते है

---विज्ञापन---

इसे भी जाने : PM Kisan 13 Kist Kab Aayegi: जाने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना 13वीं किस्त कब आएगी?

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now