ताज़ा खबरें:

लहसुन के भाव छू रहे आसमान, नई फसल आने के बावजूद भाव नहीं हो रहे कम

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

Garlic Price : देश में लहसुन के भाव कम होने का नाम नहीं ले रही, इससे आम आदमी के लिए लहसुन (Garlic) खरीदना मुश्किल हो गया है। रसोई में सब्जी का जायका बढ़ाने वाला लहसुन, आम लोगों की खरीद से बाहर हो चुका है, ऐसे में लोगों को अब बिना लहसुन के ही सब्जिया खानी पड़ रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लहसुन का दाम 400 से लेकर 600 रुपये किलो बोला जा रहा है ।

बीते एक से डेढ़ महीने पहले जो लहसुन बाज़ार में 150 से 200 रुपये किलों मिल रहा था वहीं आज की तारीख़ में क़रीब 300 फीसदी महंगा होकर 400 से 600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया है। फरवरी माह के बाद लहसुन की आवक बढ़ने के बाद ही क़ीमतों में राहत मिल पाएगी । व्यापारियों को मानना है कि अबकी बार कमजोर उत्पादन के चलते लहसुन के दाम तेज ही रहेंगे।

देश में लहसुन की बेहतर क्वालिटी व दाम के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रदेश की शुजालपुर थोक सब्जी मंडी में इस सीजन में लहसुन गीला आने के बाद भी कीमतें आसमान छू रही है। मंडी में सोमवार को लहसुन और प्याज़ आवक 7 हजार कट्टे के क़रीब हुई। लहसुन का अधिकतम भाव मंडी में 27,000 रुपए प्रति क्विंटल बिका।

क्यों बढ़ रही है लहसुन की कीमतें?

बाजार के जानकारों के मुताबिक़ लहसुन की कीमतों में उछाल के पीछे उत्पादन में भारी गिरावट को माना जा रहा है। जनवरी 2024 से फरवरी 2024 तक लहसुन की मासिक आवक 5.2 लाख मीट्रिक टन से घटकर 4.8 लाख मीट्रिक टन रह गई, जो स्पलाई में संभावित कमी का संकेत देता है। दिसंबर 2023 में लहसुन की कीमत 150 रुपये प्रति किलोग्राम थी जो फ़रवरी 2024 में बढ़ाकर 600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच चुकी है । 

केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने कहा कि भुवनेश्वर में लहसुन की कीमतें बीते हफ्ते में बढ़ी हैं, लहसुन का खुदरा भाव 450 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि थोक का भाव 350 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब चल रहा हैं। 2023 में यूपी और एमपी में खराब मौसम और बेमौसम बारिश के चलते लहसुन की फसल खराब हो गई थी, जिससे आपूर्ति में कमी आई थी। साथ ही नई फसल की में देरी के कारण भी लहसुन की सप्लाई पर दबाव पड़ा है। इससे क़ीमतों में बेतहाशा तेजी आई है।

लहसुन का मंडी भाव आज का (13 फ़रवरी 2024)

तारीख़मंडीन्यूनतम मंडी भावअधिकतम मंडी भाव
13/02/2024दलौदा₹17500 / क्विंटल₹17500 / क्विंटल
13/02/2024इंदौर₹9570 / क्विंटल₹21116 / क्विंटल
12/02/2024शुजालपुर₹18500 / क्विंटल₹27,000 / क्विंटल
12/02/2024दाहोद (वेग . मार्किट )₹13000 / क्विंटल₹25000 / क्विंटल
12/02/2024पोरबंदर₹22000 / क्विंटल₹28000 / क्विंटल
12/02/2024आजमगढ़₹14675 / क्विंटल₹14825 / क्विंटल
12/02/2024बिल्सी₹11800 / क्विंटल₹11830 / क्विंटल
12/02/2024मोगा₹25000 / क्विंटल₹28000 / क्विंटल
12/02/2024बहराइच₹16450 / क्विंटल₹16650 / क्विंटल
12/02/2024चितवाड़ागांव₹14600 / क्विंटल₹14720 / क्विंटल
12/02/2024बाराबंकी₹14180 / क्विंटल₹14950 / क्विंटल
12/02/2024बारा बाजार (पोस्टा बाजार)₹25000 / क्विंटल₹26500 / क्विंटल
12/02/2024नारायणगढ़₹17000 / क्विंटल₹17000 / क्विंटल
12/02/2024भुंतर₹25000 / क्विंटल₹30000 / क्विंटल
12/02/2024कुल्लू₹25000 / क्विंटल₹30000 / क्विंटल
12/02/2024कांगड़ा (जसौर)₹35000 / क्विंटल₹37000 / क्विंटल
12/02/2024कोटा₹6000 / क्विंटल₹22000 / क्विंटल

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now