ताज़ा खबरें:

Urea Gold Fertilizer: सरकार ने सल्फर कोटेड यूरिया को दी मंजूरी, जाने कितनी होगी कीमत

Jagat Pal

Follow Us

Urea Gold Fertilizer: सरकार ने सल्फर लेपित यूरिया को यूरिया गोल्ड (Urea Gold) के नाम से लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रसायन व उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने सभी उर्वरक विनिर्माण कंपनियों के एमडी/सीएमडी को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।

---विज्ञापन---

विभाग ने अधिसूचना में बताया है कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 28 जून, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में “यूरिया गोल्ड” के नाम से सल्फर लेपित यूरिया (Sulphur Coated Urea) लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यूरिया गोल्ड खाद की कीमत 2024

Sulfur Coated Urea Price: सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक़ 40 किलोग्राम के बैग में सल्फर लेपित यूरिया (Sulphur Coated Urea) को नीम लेपित यूरिया (Neem Coated Urea) के 45 किलोग्राम बैग के समान MRP पर शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत GST सहित 266.50 रुपये होगी।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना

---विज्ञापन---
MRP of Sulphur Coated Urea- Regarding

यूरिया गोल्ड फर्टिलाइजर के फायदे

यूरिया गोल्ड को लॉन्च करने का उद्देश्य मिट्टी में उर्वरकता की कमी को दूर करना और किसानों के लिए इनपुट लागत को कम करना है।

यूरिया गोल्ड आर्थिक दृष्टि से और गुणवत्ता के हिसाब से मौजूदा नीम कोटेड यूरिया से बेस्ट है।

यह यूरिया मिट्टी में सल्फर की कमी को दूर करता है। यह पौधों में नाइट्रोजन यूज एफिशिएंसी को बढ़ाता है। इससे फसल का उत्पादन बढ़ता है। इसके इस्तेमाल से उर्वरक की खपत भी कम होती है। साथ ही फसल की गुणवत्ता बढ़ती है।

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़े – Fertilizer: यूरिया गोल्ड का परीक्षण शुरू, मार्केटिंग की जल्द मिलेगी मंजूरी, फर्टिलाइजर सब्सिडी घटाएगी सरकार

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now