ताज़ा खबरें:

खुशखबरी: किसानों को 30 सितंबर तक जारी किए जाएंगे बकाया कृषि बिजली कनेक्शन

Jagat Pal

Follow Us

जयपुर सितंबर, 07: प्रदेश के हज़ारों किसानों के लिए अच्छी खबर निकल कर आ रही है , जी हाँ राजस्थान सरकार द्वारा अधिकारियों से लंबित कृषि बिजली कनेक्शनों को 30 सितंबर 2022 तक जारी करने निर्देश जारी किये गये है। ताकि किसानों को रबी सीजन में सिंचाई करने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान कृषि बजट में किसानों के लिए की गई घोषणाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए ऊर्जा सलाहकार ए.के. गुप्ता ने जयपुर डिस्कॉम के उच्चाधिकारियों से चर्चा की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को बकाया कृषि बिजली कनेक्शन (Agriculture Electricity Connection) को 30 सितम्बर तक जारी करने को कहा ।

10906 कनेक्शन होने थे जारी

गुप्ता ने समीक्षा बैठक में कृषि कनेक्शनों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022-23 में 10906 कनेक्शनों में से 6235 जारी किये जा चुके है। इसी तरह 2570 कनेक्शन ऐसे हैं जो राईट ऑफ वे (ROW) या मौके पर ट्यूबवैल नहीं होने की वजह से जारी नहीं किये जा सकते। बाकी 2101 कनेक्शनों को 30 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। इन बाकी कनेक्शनों के लिए जरूरी सामान उपलब्ध करवा दिया गया है। विवादित कनेक्शनों के मामलों में कनिष्ठ अभियन्ता द्वारा मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट तैयार कर सत्यापित किया जाएगा। इस रिपोर्ट को सहायक अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता द्वारा प्रमाणित करने के बाद संबंधित आवेदक को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।

समय रहते कर लें इंतजाम, शिकायतों का हो निवारण

ऊर्जा सलाहकार ए.के. गुप्ता ने कहा कि रबी सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर स्टोर में रखे जाएं। ताकि ट्रांसफार्मर के खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय में उसे बदला जा सके। पहले से ही इंतजाम कर लेने से सिंचाई का काम प्रभावित नहीं होगा। उन्होने कहा कि कॉल सेंटर एवं हेल्प डेस्क में दर्ज होने वाली उपभोक्ता शिकायतों का नियमित रूप से विश्लेषण किया जाए। यह भी देखा जाए कि रिपीट होने वाली शिकायतें कितनी हैं और इसके क्या कारण हैं। कारणों का पता लगाकर उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास किए जाएं।

---विज्ञापन---

कृषि कार्य के लिए किसानों को दिन में मिलेगी बिजली

अप्रेल, 2023 से जयपुर डिस्कॉम के सभी जिलों में किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन के 2 ब्लॉक में बिजली की आपूर्ति की जायेगी , जिसके लिए रुपरेखा तैयार कर ली गई है ।

गुप्ता ने कहा कि “बिजली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित हाई रिस्क पॉईन्ट्स के सुधार का काम प्राथमिकता से किया जाए। आमजन को जागरूक किया जाए कि वे खुद अपने स्तर पर विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ का प्रयास न करें। यदि कोई समस्या है तो कॉल सेंटर या नजदीक के बिजली कार्यालय में उसकी शिकायत दर्ज करवाएं।

राजस्थान में किसानों को किस रेट पर मिलती है बिजली

राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को खेती के लिए सस्ती दरों पर बिजली मुहैया करवाई जा रही है। इसके तहत कृषि श्रेणी के सामान्य उपभोक्ताओं को 0.90 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है।

---विज्ञापन---

जानकारी के लिए आपको बता दें की कृषि क्षेत्र का राजस्थान की इकोनॉमी में 25.56 फीसदी का योगदान है। इसलिए इस क्षेत्र पर राज्य सरकार का विशेष ध्यान रहता है। राज्य सरकार द्वारा कृषि के लिए अलग बिजली वितरण कंपनी बनाने की भी बात कही गई है। ताकि किसानों को सिंचाई के लिए आ रही बिजली की समस्याओं को दूर किया जा सके।

कृषि बिजली कनेक्शन पर 291.54 करोड़ रुपए की छूट

इसी साल जून में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए 12.66 लाख से अधिक किसानों को कृषि बिजली कनेक्शन पर 291.54 करोड़ रुपए की छूट दी गई है। यह छूट राजस्थान के किसानों को “मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना” के अंतर्गत दी जा रही है ।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now