ताज़ा खबरें:

खुशखबरी: राजस्थान रोडवेज की सभी बसें रुकेगी इस मोड़ पर, निर्देश किए जारी

Jagat Pal

Follow Us

Rajasthan Roadways Bus Balaheri Mod: दौसा जिले के महुवा विधायक राजेंद्र मीणा के प्रयासों के चलते अब बालाहेड़ी मोड़ पर राजस्थान रोडवेज की सभी बसें रुकेगी। राजस्थान रोडवेज विभाग ने बालाहेड़ी मोड़ को बस स्टैंड घोषित कर दिया है।

इस संबंध में दौसा आगार मुख्य प्रबंधक ने परसों (गुरुवार 18 जुलाई) को एक आदेश जारी करते हुए बताया कि विधायक राजेंद्र मीणा की मांग पर बालाहेड़ी मोड़ को बस स्टैंड घोषित कर सभी बसों की किराया सूची में इसे जोड़ दिया है। साथ ही सभी चालक-परिचालकों (Drivers-operators) को आदेश दे दिये है कि वो अब से बालाहेड़ी मोड़ से यात्रियों को चढ़ाएंगे और उतारेंगे।

25 से ज़्यादा गांवों को मिलेगा लाभ

दौसा जिले के बालाहेड़ी मोड़ पर आसपास के दो दर्जन से भी अधिक गाँवों के लोगों को यात्रा के दौरान बस स्टॉप नहीं होने से काफ़ी समस्या का सामना करना पद रहा था। गौरतल्ब है कि राजस्थान रोडवेज बस रोकने की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन भी किया था।

बालाहेड़ी मोड पर रोडवेज बस रुकने से लगभग 2 दर्जन गांवों के ग्रामीणों को अब बसों में बैठने के लिए महुवा आने-जाने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों के धन और समय की बचत होगी।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now