ताज़ा खबरें:

Edible Oil Price: MSP से सस्ता हुआ खाने का तेल, चेक करें नया रेट्स

Jagat Pal

Follow Us

Edible Oil Price Update: देश की राजधानी दिल्ली के तेल और तिलहन मार्केट में हाल ही में सरसों तेल व तिलहन (Oilseed) के दामों में गिरावट दर्ज की गई। जबकि सोयाबीन तेल, तिल, कच्चे पाम तेल (CPO), पामोलीन व सूरजमुखी तेल का भाव स्थिर रहा। देश का किसान अपनी ज़रूरतों को पुरा करने के लिए फसलों को स्टोर करने में सक्षम नहीं है, उसे नई फसल के बिजान के लिये पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे के भाव में ही बेचना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

MSP से नीचे दाम

केंद्र सरकार ने रबी मार्केट‍िंग सीजन 2024-25 के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल तय किया है। मौजूदा समय में सरसों के बीज MSP से क़रीब 10-12 फीसदी कम दाम पर बिक रहे हैं। इस पर सरकार को तत्काल ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि अगर ऐसा ही चलता रहा तो सोयाबीन, बिनौला, मूंगफली और सरसों तेल की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान होगा । ऐसी ही कुछ स्थिति सोयाबीन, पाम तेल और मूंगफली तेल की भी बनी हुई है।

मूंगफली का तेल भी MSP से 6 से 7 फीसदी जबकि सूरजमुखी तेल MSP से 30 से 35 फीसदी कम प्राइस में बिक रहा है। वहीं सोयाबीन तेल का आयात सस्ता होने के बावजूद ये MSP से 7 से 8 फीसदी कम रेट में बिक रहा है।

खाद्य तेलों की क़ीमतों में आ सकती है गिरावट

फसलों की कीमतों में इस गिरावट से जल्द ही खाद्य तेलों की क़ीमतों (Edible Oil Price) में गिरावट आने की संभावना है। यदि पाम और पामोलीन तेल की ऊंची कीमत के चलते उनका आयात नहीं किया गया तो बढ़ती मांग को पूरा करने में देशी तेल की कमी हो जाएगी। इस बीच, बंदरगाहों पर सीपीओ की कीमतें 995 डॉलर (82,340 रुपए) से बढ़कर 1,000 डॉलर (82,754 रुपए) प्रति टन हो गई है।

---विज्ञापन---

तेल और तिलहन की कीमतें प्रति क्विंटल में

Cooking Oil Price List:-

  • सरसों तिलहन- 5,325-5,365 रुपए प्रति क्विंटल
  • मूंगफली- 5,975-6,250 रुपए प्रति क्विंटल
  • मूंगफली तेल मिल डिलीवरी (गुजरात)- 14,500 रुपए प्रति क्विंटल
  • मूंगफली रिफाइंड तेल 2,180-2,455 रुपए प्रति टिन
  • सरसों तेल दादरी- 10,200 रुपए प्रति क्विंटल
  • सरसों पक्की घानी- 1,725-1,825 रुपए प्रति टिन
  • सरसों कच्ची घानी- 1,725 -1,830 रुपए प्रति टिन
  • तिल तेल मिल डिलिवरी- 18,900-21,000 रुपए प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,800 रुपए प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,500 रुपए प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,200 रुपए प्रति क्विंटल
  • सीपीओ, कांडला- 9,100 रुपए प्रति क्विंटल
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,450 रुपए प्रति क्विंटल
  • पामोलीन आरबीडी, दिल्ली- 10,200 रुपए प्रति क्विंटल
  • पामोलीन कांडला- 9,300 रुपए (बिना जीएसटी) प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन दाना- 4,635-4,655 रुपए प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन लूज- 4,435-4,475 रुपए प्रति क्विंटल
  • मक्का खल (सरिस्का)- 4,075 रुपए प्रति क्विंटल
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now