ताज़ा खबरें:

कृषि : धान की रोपाई जोरों पर, सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी हटी

Jagat Pal

Follow Us

हरियाणा के किसानों ने आज रविवार 16 जून से धान की रोपाई का कार्य जोर-शोर के साथ शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में 15 जून से पहले धान की रोपाई करने पर पाबंदी लगाई गई थी । धान की रोपाई पर लगाई गई पाबंदी की समय सीमा आज समाप्त हो गई है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र मलिक ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी 15 जून तक धान रोपाई पर पाबंदी लगाई गई थी। अब किसान धान रोपाई कर सकते हैं।

धान की रोपाई का काम हुआ शुरू

सरकार द्वारा प्रदेश भूजल बचाने के लिए पाबंदी लगाई थी। प्रशासन द्वारा किसानों को चेतावनी दी गई है कि जो भी किसान आदेशों का उल्लंघन करेगा, उससे प्रति एकड़ 4 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा साथ ही उसकी फसल को भी नष्ट कर दिया जाएगा । इसे लेकर किसानों ने सरकार के इस फैसले का विरोध भी किया था। हालांकि किसानों द्वारा प्रशासनिक आदेशों को अवहेलना का कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन अब समय सीमा पूरी होते ही किसानों ने धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है ।

धान की बुवाई का रकबा बढ़ने की आशंका

---विज्ञापन---

प्रदेश में इस बार धान रोपाई का रकबा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। बीते साल नरमा-कपास में गुलाबी सुंडी के प्रकोप से किसानों को भारी नुक़सान का सामना करना पड़ा था। ऐसे में किसानों का रुझान इस बार धान की तरफ अधिक देखा जा रहा है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now