ताज़ा खबरें:

MSP Hike: खुशखबरी, मोदी सरकार ने गेहूं सरसों चना समेत इन 6 फसलों की बढ़ाई MSP

Jagat Pal

Follow Us

MSP Hike News : केंद्र की मोदी सरकार ने आज यानी बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 को रबी की 6 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है । इससे देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा आज सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सरसों की एमएसपी में की है जो की 300 रुपए प्रति क्विंटल है । जबकि मसूर की एमएसपी में 275 रुपये का इजाफ़ा किया है।

---विज्ञापन---

वहीं चना 210 रुपए प्रति क्विंटल और गेहूं की एमएसपी में 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया। ये फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। आइए जाने किन-किन रबी फसलों की MSP में कितनी बढ़ोतरी की गई है…

रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2025-26

Rabi Fasal MSP LIST Year 2025 (Samarthan mulya): रबी सीजन 2025-26 के लिए आज हुई बढ़ोतरी के बाद गेहूं का न्यूनतम समर्थ मूल्य 2425 रुपए , चना 5650 रुपए , सरसों 5950 रुपए , जौ 1980 रुपए , कुसुम 5940 रुपए और मसूर का मूल्य 6700 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है। रबी सीजन 2025-2026 के लिए प्रमुख कृषि उत्पादों के सरकारी मूल्य (Rabi Crops MSP 2025) की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई सूची को देखें ।

---विज्ञापन---

रबी फसलों का नया एमएसपी क्या है?

फसल के नामनई MSP रुपए/क्विंटलपुरानी MSP रुपए/क्विंटलकितनी बढ़ी MSP
गेहूं का नया एमएसपी₹2,425₹2,275₹150
जौ का नया एमएसपी₹1,980₹1,850₹130
चने का नया एमएसपी₹5,650₹5,440₹210
मसूर का नया एमएसपी₹6,700₹6,425₹275
सरसों-तिलहन का नया एमएसपी₹5,950₹5,650₹300
कुसुम का नया एमएसपी₹5,940₹5,800₹140
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now