Gold Price 22 April 2025 : सोना भाव पहली बार 1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार, देखें 22 और 24 कैरेट के दाम

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Gold Price 22 April 2025 : बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में आज एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 22 अप्रैल को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,430 की बढ़त के साथ ₹99,100 पर पहुंच गया है, जो अब तक का सर्वाधिक भाव है। इससे पहले कल सोने का भाव ₹96,670 पर बंद हुआ था। हालांकि आज चांदी में मामूली गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹342 टूटकर ₹95,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

ये रहे, आज के सोने-चांदी के ताजा भाव 22 अप्रैल 2025

Aaj Ka Sone Ka bhav: देशभर के आम जनता और सर्राफा व्यापारियों में सोने की कीमतों में आधी रही इस ताबड़तोड़ तेजी के बाद हलचल तेज हो गई है। यदि आप भी सोना खरीदने या निवेश की प्लानिग कर रहे है तो उससे पहले आज के ताज़ा रेट यहां चेक कर सकते है।

सोना चांदी22 अप्रैल 202521 अप्रैल 2025बदलाव
24k सोने का भाव99,10096,6702430 महंगा
23k सोने का भाव98,70396,2822421 महंगा
22k सोने का भाव90,77688,5502226 महंगा
18k सोने का भाव74,32572,5031822 महंगा
14k सोने का भाव57,97456,5521422 महंगा
चांदी (999) का भाव95,90096,242-342 सस्ती

नोट – उपरोक्त इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के भाव GST और मैकिंग चार्ज के पहले के है।

सोने का भारत के 4 महानगरों में आज का प्राइस

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली₹93,050₹1,01,500
मुंबई₹92,900₹1,01,350
कोलकाता₹92,900₹1,01,350
चेन्नई₹92,900₹1,01,350

जनवरी से अब तक ₹22,938 महंगा हो चुका है सोना

1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब बढ़कर ₹99,100 हो गई है — यानी अब तक ₹22,938 की तेजी आई है।

सोना जल्द होगा 1 लाख 10 हजार के पार

गोल्डमैन सैक्स जैसी प्रमुख इन्वेस्टमेंट बैंक का अनुमान है कि अगर ट्रेड वॉर और मंदी की स्थितियां बनी रहीं, तो इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत को ₹1.10 लाख तक पहुंचा सकता है।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now