ताज़ा खबरें:

Free Rooftop Solar Scheme: अब मुफ्त लगेगा सोलर पैनल, 2.3 लाख घरों को मिलेगा फायदा, ऐसे करें अप्लाई

Jagat Pal

Follow Us

हाइलाइट्स

  • 2027 तक दिल्ली के 2.3 लाख घरों में मुफ्त सोलर सिस्टम लगेगा.
  • 400 यूनिट तक बिजली खर्च वाले घरों को 3 किलोवाट सोलर फ्री.
  • कुल 1.56 लाख रुपये की फंडिंग, केंद्र-राज्य दोनों देंगे 78-78 हजार.
  • चुने गए वेंडर 5 साल तक मुफ्त में मेंटेनेंस भी करेंगे.

Free Rooftop Solar Scheme: दिल्ली के घरों की छत पर अब सोलर पैनल लगवाना पूरी तरह मुफ्त होने जा रहा है. दिल्ली सरकार ने अपनी सोलर एनर्जी पॉलिसी में बड़ा बदलाव करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फ्री रूफटॉप सोलर स्कीम को मंजूरी दे दी है. जो घर महीने में 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करते हैं, वे 3 किलोवाट तक का सोलर सिस्टम मुफ्त में लगवा सकेंगे, बशर्ते यह तकनीकी रूप से संभव हो. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले की घोषणा की.

सरकार का मकसद 2027 तक राजधानी के 2.3 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना है, यानी बड़े पैमाने पर घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना.

किसे मिलेगा योजना का फायदा और कितनी फंडिंग होगी?

पात्रता की शर्त साफ है – बिजली खपत 400 यूनिट प्रति माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाना तकनीकी रूप से संभव होना जरूरी है.

दरअसल पूरे सिस्टम पर करीब 1.56 लाख रुपये की फंडिंग होगी, जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से 78,000 रुपये की सब्सिडी और दिल्ली सरकार की उतनी ही कैपिटल सब्सिडी शामिल है. यानी उपभोक्ता को शुरुआती निवेश पर एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा.

जानकारीविवरण
पात्रता400 यूनिट तक मासिक बिजली खपत वाले घर
सोलर सिस्टम3 किलोवाट तक मुफ्त
कुल फंडिंगकरीब 1.56 लाख रुपये
केंद्र सरकार सब्सिडी78,000 रुपये
दिल्ली सरकार सब्सिडीकरीब 78,000 रुपये (कैपिटल सब्सिडी)
मेंटेनेंस5 साल तक मुफ्त
लक्ष्य2027 तक 2.3 लाख घर

बता दें कि जिन घरों में महीने की खपत 400 यूनिट से ज्यादा है, उनके लिए योजना में क्या प्रावधान है, इसे लेकर फिलहाल इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं है.

---विज्ञापन---

5 साल तक मेंटेनेंस भी मुफ्त

आमतौर पर सोलर पैनल लगवाने के बाद रखरखाव का खर्च उपभोक्ता को ही उठाना पड़ता है, लेकिन इस स्कीम में यह बोझ भी सरकार ने अपने ऊपर ले लिया है. चुने गए वेंडर अगले 5 सालों तक सोलर सिस्टम का ऑपरेशन और मेंटेनेंस पूरी तरह मुफ्त संभालेंगे.

यानी पैनल खराब होने, सफाई या तकनीकी दिक्कत आने पर परिवार को अलग से पैसे खर्च नहीं करने होंगे. इससे शुरुआती निवेश के अलावा लंबे समय की लागत भी उपभोक्ताओं के लिए लगभग शून्य हो जाती है।

क्या सोलर लगवाने के बाद पुरानी बिजली सब्सिडी बंद हो जाएगी?

यह सवाल सबसे ज्यादा लोगों के मन में उठता है, और जवाब राहत देने वाला है. स्कीम की सबसे खास बात यह है कि सोलर पैनल लगवाने के बाद भी परिवारों को मिलने वाली पुरानी बिजली सब्सिडी बंद नहीं होगी।

यानी परिवार दोनों का फायदा एक साथ ले सकेंगे । सोलर से मुफ्त बिजली और सरकारी ग्रिड से बिजली लेने पर मिलने वाली सब्सिडी भी पहले की तरह जारी रहेगी। इस तरह घर का बिजली बिल दोहरी बचत के साथ और भी हल्का हो जाएगा।

आवेदन के लिए कहां और कैसे रजिस्टर करें?

आवेदन प्रक्रिया केंद्र सरकार के पोर्टल के जरिए ही होगी. इस मुफ्त रूफटॉप सोलर योजना का लाभ उठाने के लिए ‘पीएम सूर्य घर’ पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

  • सबसे पहले pmsuryaghar.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और Rooftop Solar Application फॉर्म भरें.
  • आवेदन मंजूर होने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पोर्टल पर Feasibility Approval का मैसेज आएगा.
  • इसके बाद वेंडर सिलेक्शन और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू होगी.

आवेदन के बाद आगे क्या होगा?

फिजिबिलिटी अप्रूवल मिलने के बाद उपभोक्ता को वेंडर चुनना होता है, जो सिस्टम इंस्टॉल करने के साथ-साथ अगले 5 साल तक उसकी देखभाल भी करेगा। इंस्टॉलेशन में कितना वक्त लगेगा और किन इलाकों से आवेदन प्रक्रिया पहले शुरू होगी, इसे लेकर फिलहाल इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य 2027 तक की समयसीमा में 2.3 लाख घरों तक यह योजना पहुंचाने का है, इसलिए पात्र परिवारों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी जा रही है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now