ताज़ा खबरें:

सरसों भाव रिपोर्ट: हैफेड का सरसों बिकवाली के दबाव में सरसों कॉम्प्लेक्स में दिखा मिला जुला रुख

Jagat Pal

Follow Us

सरसों भाव साप्ताहिक रिपोर्ट 3 जून 2024 (Sarso Teji Mandi Report):  बीते हफ्ते सोमवार को जयपुर में सरसों भाव 6125 रुपये पर खुला और शनिवार शाम को 6125 रुपये पर ही बंद हुआ। बीते हफ्ते के दौरान सरसों की मांग सिमित रहने से मिलाजुला रूख दर्ज हुआ, हाफेड की सरसो बिकवाली के दबाव में सरसों काम्प्लेक्स में दिखा मिला जुला रुख।

---विज्ञापन---

सरसों भाव रिपोर्ट

  • मंडियों में सरसो (mustard) के भाव इस सप्ताह 25-100 रुपये/क्विंटल के बीच बढे वहीं तेल में भी 2 से 2.5 रुपये/किलो की बढ़त देखने को मिली।
  • सरसो तेल और सोया तेल के बीच 23 रुपये/किलो के अंतर के चलते सरसो तेल की मांग अब कमजोर
  • प्राप्त जानकरी के अनुसार हाफेड ने अब तक ऑक्शन में 1600 टन के करीब सरसो बेचीं।
  • व्यापार सूत्रों का मानना है की यहाँ से सरसो के भाव और बढे तो जून के अंत तक नाफेड भी बिकवाली शुरू कर सकती है।
  • सरकारी एजेंसियों के पास कुल मिलाकर 27 लाख टन सरसो उपलब्ध।
  • वहीं मरुधर एजेंसी के अनुसार जून के शुरुआत में कुल 96 लाख टन सरसो बचा हुआ है।
  • इतने बड़े स्टॉक के चलते इन स्तरों से सरसो में एक तरफा और टिकाऊ तेजी की संभावना कम।
  • वहीं घटे में बिकवाली कमजोर पड़ने से बड़ी मंदी का भी रिस्क कम।
  • कृषि बाजार भाव सर्विस ने पिछले सप्ताह की रिपोर्ट में स्टॉक किया हुआ सरसो निकाल देने की राय दी थी।
  • हाफेड की बीच बीच में बिकवाली, नाफेड की बिकवाली की संभावना बाजार को अस्थिर कर देगी और सरसो सिमित दायरे में रहेगी।
  • निकट भविष्य में सरसो में घटने को 150-200 वहीं बढ़ने को 200-250 की जगह जिसके बीच सरसो ट्रेड करते नजर आएगा।

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now