ताज़ा खबरें:

गेहूं में आने वाले दिनों में कितनी तेजी के है आसार ? देखें गेहूं की साप्ताहिक रिपोर्ट 29 अप्रैल

Jagat Pal

Follow Us

गेहूं की साप्ताहिक रिपोर्ट 29 अप्रैल 2024: बीते सप्ताह सोमवार को दिल्ली में गेहूं का भाव 2450/60 रुपये पर खुला था ओर शनिवार शाम दिल्ली गेहूं 2450/80 रुपये पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान गेहूँ मे मांग बनी रहने से +20 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त रही ।

---विज्ञापन---

STATEWISE MARKET TREND
DELHI FLOUR MILL: दिल्ली फ्लौर मिल में गेहूं के भाव इस सप्ताह भी 15 रूपए से मजबूत रहे, आगामी कुछ हफ्तों में यह भाव 2500 के आकड़े को भी छू सकता है।

उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश के अधिकांश मंडी एवं मिल में गेहूं के भाव हर दिन मजबूत हो रहे है, इस सप्ताह बरेली में भाव 5 रूपए से मजबूत रहे बाकि अन्य मंडी में भी भाव 20 से 30 रूपए तक तेज ही रहे। उत्तरप्रदेश में गेहूं की चौतरफा डिमांड है, जिस कारण बाजार नीचे जाने की कोई संभावना नहीं दिख रही।

गुजरात : दाहोद में बाजार के भाव 25 रूपए से मजबूत रहे, गुजरात के अन्य बाजार में भी लेवाली का जोर रहा, जिस वजह से भाव मजबूत रहे

---विज्ञापन---

पश्चिमी बंगाल : कोलकाता में बाजार के भाव 25 रूपए से मजबूत रहे।

कर्नाटक : बैंगलोर में बाजार का भाव इस सप्ताह भी 50 रूपए से मजबूत रहा।
पिछले 14 दिनों में 80 रूपए तक भाव हुए मजबूत।

INTERNATIONAL NEWS
माना जाता है की अल्जीरिया की राज्य अनाज एजेंसी OAIC ने बुधवार को बंद हुयी अंतर्राष्ट्रीय निविदा में 200,000 मीट्रिक टन व्यपारियो का अनुमान ड्यूरम गेहूं खरीदा है यूरोपीय व्यापारियों ने गुरुवार को कहा।

---विज्ञापन---

NEWS
पहले गेहूं की खरीद सोमवार से शुक्रवार तक होती थी, अब सरकार ने उसका समय 2 दिन से और बढ़ा दिया है, अब शनिवार और रविवार को भी खरीद जारी रहेगी।

बाजार VIEW
दिल्ली लाइन का सपोर्ट लेवल 2450
बाजार में जब तक कोई औपचारिक आदेश न आए तब तक बाजार में हिम्मत से डटे रहना चाहिए
दिल्ली लाइन जल्द ही 2500 के उप्पर ट्रेड करता दिख सकता है।
मंडियों में आवक की कमी और खपत की अधिकता कहीं न कहीं लम्बी तेजी की और इशारा कर रही है।

STOCK
16 APR 2024 के आकड़ो के अनुसार सेंट्रल पूल में गेहूं का मौजूदा स्टॉक 103 लाख टन है।

---विज्ञापन---

PROCUREMENT

  1. 26 APR के डाटा अनुसार गेहूं की कुल खरीद अब तक 144 लाख टन हो चुकी है।
  2. 2024-25 में गेहूं की खरीद में मामूली गिरावट देखी जा रही है, लेकिन जल्द ही इसमें तेजी आने की संभावना है।
  3. 50% चमक विहीन और 6% क्षतिग्रस्त गेहूं खरीदेगी सरकार
    NOTE
  4. इस बार अब तक गेहूं की खरीद और आवक दोनों ही कमजोर है।
  5. इस सप्ताह भी गेहूं के बाजार में चौतरफा तेजी बनी रही।
  6. उत्तरप्रदेश में गेहूं की लेवाली स्टॉकिस्ट मिलर्स और ट्रेडर द्वारा लगातार की जा रही है।
  7. चोकर की डिमांड भी बेहतर है।

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now