ताज़ा खबरें:

सरसों, सोया तेल, पाम तेल, सीपीओ व सरसों खल तेजी-मंदी बाजार रिपोर्ट

Jagat Pal

Follow Us

सरसो:
मंडियों में आवक कम होने से सरसो में कल सुधार हुआ।
खल की मांग कमजोर रही इसलिए भाव स्थिर लेकिन सरसो तेल में हलकी बढ़त।
सोया पाम तेल में कमजोरी सरसो तेल को नीचे की और खींचेगी। फिलहाल मार्च एंडिंग और होली की छु‌ट्टियों के माहौल के चलते बिकवाली धीमी रहेगी।
धीमी बिकवाली से मार्च अंत से अप्रैल के पहले सप्ताह तक सरसो अस्थायी रिकवरी आ सकती है।
माध्यम अवधि में खादद्य तेलों की कमजोरी और सरसो की बिकवाली बढ़ने से सेंटीमेंट अभी भी कमजोर रहने की उम्मीद है।
जब तक बॉटम के करीब भाव न आ जाये खरीदारी की सलाह नहीं।

---विज्ञापन---

सोया तेल: होली की ग्राहकी अब खतम होने के बाद ताजा खरीदारी कमजोर है।
कमजोर डिमांड के चलते घरेलु बाजार में विदेशी बाजार की तेजी का कोई खास प्रभाव नहीं।
कांडला पाम तेल आज 3 रुपये/किलो गिरकर 940 पर पंहुचा।
साप्ताहिक रिपोर्ट में कांडला सोया तेल 915-920 तक गिरने की सम्भावना जताई थी।
मार्च एंडिंग के कारण खरीदारी का आभाव रहेगा, जिसके चलते सोया तेल में अभी कमजोरी बनी रह सकती है।
अप्रैल के दूसरे-तीसरे सप्ताह से एक रिकवरी की उम्मीद है इसलिए अभी ट्रेडर्स जरुरत अनुसार ही खरीदारी करें और स्टॉक करने से बचें है।

पाम तेल: मुनाफावसूली के चलते केएलसी में आज कमजोर दिख रही है।
उत्पादन में उम्मीद से कम बढ़ोतरी और मजबूत निर्यात के चलते कल केएलसी में मजबूती दर्ज की गयी थी।
इंडोनेशिया के डीएमओ पॉलिसी में बदलाव की खबरों से भी केएलसी को मिला सपोर्ट
केएलसी में कल की बढ़त के बावजूद आज घरेलु बाजार में डिमांड कमजोर ही दिखा।
कांडला पाम तेल आज 1 रुपये/किलो गिरकर 940 पर पहुंचा।
डिमांड को देखते हुए पाम तेल की कीमतों में अब भी 3-4 रुपये/किलो की गिरावट की सम्भावना।
ध्यान रहे कृषि बाजार भाव सर्विस ने रविवार के साप्ताहिक रिपोर्ट में कांडला पाम 900 के करीब आने तक प्रतीक्षा करने की सलाह दी थी।

सीपीओ : मजबूती की उम्मीद
विदेशों में सीपीओ के भाव 1030 डालर प्रति टन बोले जाने तथा आयातको की बिकवाली घटने से कांदला में कूरड पाम ऑयल के भाव 50 रूपये घटकर 8900 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा बाजार हाल ही डालर की तुलना में रुपया की कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

---विज्ञापन---

सरसों खल : तेजी नहीं
पशु आहार वालों की लिवाली कमजोर होने से सरसों खल के भाव 2500/2700 रूपये प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। सरसों की कीमतों में आई गिरावट तथा नये मालों की आवाक बढ़ने के कारण नरमी को बल मिला। राजस्थान की मंडियों में सरसों खल के भाव 2525/2550 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें बढ़ने की संभावना नहीं है। बाज़ार रूका रह सकता है।

ये भी पढ़े – गेहूं, मक्की व बाजरा भाव में कितनी तेजी-मंदी के है आसार? देखें ये रिपोर्ट

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now