ताज़ा खबरें:

सरसों साप्ताहिक समीक्षा 11 मार्च: सरसों में कितनी है तेजी-मंदी की गुंजाइश? देखें ये रिपोर्ट

Jagat Pal

Follow Us

सरसों साप्ताहिक समीक्षा 11 मार्च 2024: पिछले हफ़्ते सोमवार को जयपुर कंडीशन सरसों का दाम 5400 रुपये पर खुला जो शनिवार शाम को 5500 रुपये पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान सरसो में मांग बनी रहने से 75 रुपए प्रति क्विंटल की मज़बूती दर्ज की गई। वहीं खाद्य तेलों और सरसो खल की रेट में भी हल्की बढ़त रही ।

---विज्ञापन---

सरसों तेजी मंदी समीक्षा मार्च 2024

  • सरसों की चाल बीते वर्ष मार्च महीने के समान ही बनी हुई है।
  • पिछले वर्ष भी मार्च माह में भी सरसों के भाव में 375 रुपये उछाल आया । इस बार भी अब तक मार्च में निचले स्तरों से 200 रुपये की तेजी आ चुकी है।
  • अप्रैल के दूसरे सप्ताह से जब गिरावट शुरू हुई तो अप्रैल अंत 800 रुपये से ज्यादा की गिरावट आयी थी।
  • होली के आसपास राजस्थान लाइन में सरसो की आवक का प्रेशर बढ़ेगा । ऐसे में सरसो की सही तेजी मंदी का असर होली के बाद ही नजर आएगी।
  • 22 मार्च से राजस्थान के कुछ जिलों में सरसो की MSP पर खरीदारी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।
  • मंडियों में सरसो के भाव एमएसपी से 500-700 रुपये नीचे चल रहे हैं।
  • ऐसे में अगर सरकार जल्दी एमएसपी पर खरीदारी शुरू कर देती है तो सरसो को सपोर्ट मिल सकता है ।
  • राजस्थान सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने का निर्देश दिया।
  • उत्पादन में बड़ी गिरावट अगर नहीं आती है तो लम्बी अवधि में सरसो की तेजी का टिकना मुश्किल।
  • आने वाले 1 से 1.5 महीने में सरसो के भाव का बॉटम बनते नजर आएगा।
  • फ़िलहाल मार्च अंत तक सरसो में 100-150 रुपये और बढ़ने की गुंजाइस है ।
  • वहीं मार्च अंत और अप्रैल के शुरुआत में आवक बढ़ने से सरसो में दोबारा गिरावट आने की सम्भावना नजर आ रही है।
  • सीजन के शुरुआत में आयी तेजी में अक्सर व्यापारी खरीदारी करके फंस जाते हैं जैसा की सोयबीन में इस वर्ष देखने को मिला है।

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now