ताज़ा खबरें:

गेहूं भाव में कितने है तेजी मंदी के आसार? देखें गेहूँ साप्ताहिक रिपोर्ट 26 फरवरी

Jagat Pal

Follow Us

गेहूँ साप्ताहिक रिपोर्ट 26 फरवरी 2024: पिछले सप्ताह सुरुवात सोमवार दिल्ली गेहूँ-2400/50 रुपये पर खुला था ओर शनिवार शाम दिल्ली गेहूँ-2425/50 रुपये पर बंद हुआ, बीते सप्ताह के दौरान गेहूँ मे मांग सिमित रहने से मिलाजुला रूख दर्ज हुआ, सरकार टेंडर में मेहूं देना बंद कर रही है इस बात से बाजार में सप्ताह के आखिरी 3 दिन भाव मजबूत हुए

---विज्ञापन---

STATEWISE MARKET TREND

  • गुजरात : के गुजरात के मंडियों एवं बाजार में नए गेहूं की आवक शुरू है, जिस कारण पूरी सप्ताह भाव स्थिर ही रहे, दाहोद, अहमदाबाद और राजकोट के बाजार में नहीं दिखी कोई चाल।
  • छत्तीसगढ़ : में बाजार 100 रूपए से अधिक मजबूत हुए
  • पंजाब: के बाज़ारो में भी भाव स्थिर ही रहे कोटकपूरा, अमृतसर में बाजार के भाव रहे स्थिर
  • उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश में बाजार के भाव स्थिर से मजबूत रहे, गोरखपुर में बाजार 30 रूपए से अधिक मजबूत रहे, बरेली के बाज़ारों में 60 रूपए की मजबूती देखी बाकि अन्य मंडियों में भी भाव मजबूत ही रहे. बनारस और प्रयागराज के बाज़ारों में कोई खास बढ़त नहीं देखने को मिली। टेंडर यदि बंद होता है तो बाकि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तरप्रदेश के बाजार में बढ़त ज्यादा देखने को मिलेगा।
  • मध्यप्रदेश: के बाज़ारो में गेहूं की हलकी सी आवक शुरू हो चुकी है जो की 15 दिन बाद और रफतार पकड़ लेगी, हरदा मंडी में भाव 80 रूपए तक कमजोर रहे वहीं मध्यप्रदेश की अन्य बाज़ारों में भी भाव में गिरावट दर्ज की गई
  • साउथ लाइन के बाज़ारो में कोई खास चाल नहीं रही। साउथ लाइन में सभी बाजार स्थिर ही रहे।
  • बैंगलोर एवं हैदराबाद में बाजार के भाव में कोई घट बढ़ नहीं।

INTERNATIONAL NEWS

  • जापान के कृषि वानिकी और मत्सय पालन मंत्रालय ने गुरुवार को बंद हुई नियमित निविदा में अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से कुल 115921 मीट्रिक टन खाद्य गुणवत्ता वाला गेहूं खरीदा।
  • यूरोपीय व्यापारियों ने कहा की जॉर्डन के राज्य अनाज खरीदार ने 120000 मीट्रिक टन तक मिलिंग गेहूं खरीदने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय निविदा जारी की है, जिसे वैकल्पिक मूल से प्राप्त किया जा सकता है, निविदा में मूल्य प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी है।

NEWS
सरकार को अगले 4 से 5 महीनो में 15 लाख टन भारत चावल और आटा बेचने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

NOTE

  1. जैसा की हमने पीछे बताया था, मिल कोलिटी के भाव में बाजार कुछ कमजोर हुए , आगे भी कुछ और कमजोरी देखी जा सकती है।
  2. पिछले कुछ दिनों से बाजार के भाव में मजबूती दर्ज की जा रही है।
  3. छोटे चक्की प्लांट वाले खरीदार बने हुए है।
  4. गेहूं का स्टॉक गिरकर 16 साल के निचले स्तर पर आ सकता है, केंद्र ने राज्यों से शीग्र खरीद के लिए तैयार रहने को कहा।

CROP REPORT
आमध्य प्रदेश में ओलावृष्टि, पाले और ठंड से रबी फसल को नुकसान गेहूं के खेतों को 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
प्रभावित तहसीलों में बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, सतना, सिंगरौली, पन्ना, अनूपपुर और छतरपुर जिले शामिल हैं। हालाँकि, जैसे-जैसे सर्वेक्षणं आगे बढ़ेगा ये आंकड़े बढ़ने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों ने नूरपुर के गांवों में बोए गए गेहूं में पीले रतुआ के लक्षणों का पता लगाया है। उत्तरप्रदेश में कही भी गेहूं 25 मार्च से पहले नहीं आने वाला है।

बाजार भाव सर्विस VIEW
अभी हाल फ़िलहाल की मिल रही तेजी माल को बेचने का एक मौका है।
नयी गेहूं की आवक का प्रेशर बढ़ने के पहले और टेंडर यदि 6 मार्च को बंद होता है तो उत्तरप्रदेश, बिहार, हरयाणा, पश्चिम बंगाल और साउथ लाइन के कुछ बाज़ारो में भाव कुछ मजबूत होते दिख सकते है।
गुजरात मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में कोई तेजी नज़र नहीं आ रही।
नया गेहूं स्टॉक करने के लिए अभी उचित दाम नहीं।

---विज्ञापन---

FCI

  • FCI के 36 टेंडर में कुल 5,00,000 लाख टन गेहूं की पेशकश की जाएगी।
  • गेहूं का अगला टेंडर 28 फरवरी को होगा।
  • टेंडर में पुनः 2500 के उप्पर की बिडिंग देखी गई
  • क्या FCI के टेंडर मिलना 1 मार्च से बंद हो जायेंगे ?
  • यदि किसी भी राज्य में, सरकारी गेहूं खरीद 1 मार्च से शुरू होती है तब तो यह 28 FEB को होने वाला टेंडर आखिरी टेंडर हो सकता है।
  • यदि गेहूं खरीद 15 मार्च से होगी तो 6 मार्च का टेंडर इस सीजन का आखरी टेंडर होगा।

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now