ताज़ा खबरें:

Nohar News: परलीका में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

नोहर न्यूज : नोहर-भादरा रोड पर गांव परलीका के पास शुक्रवार रात बोलेरो-पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस हादसे के कारण गाड़ी में सवार 3 लोगों की मौत हो गई वहीं एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नोहर के उप जिला चिकित्सालय में लाया गया। जबकि मृतकों के शव उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

बोलेरो में सवार लोग हनुमानगढ़ ज़िले की भादरा तहसील के गांव कुंजी तथा घेऊ के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक़ ये लोग शुक्रवार देर रात किसी शादी समारोह में भाग लेकर आ रहे थे। इसी दौरान गांव परलिका से निकलते ही सामने से आ रही मूंगफली से लदी पिकअप में बोलेरो की टक्कर लगी, जिससे बोलोरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटे खा गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार तीन जनों की मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर गोगामेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

मृतकों की पहचान राजवीर (38) व राजकुमार (25) निवासी कुंजी तथा रामस्वरूप (35) निवासी घेऊ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मांगेराम (45) निवासी घेऊ घायल हो गया। उसे नोहर के राजकीय चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के कारण सिरसा रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़े : संसद कांड “अराजकता” फैलाना था आरोपियों का असल मकसद, पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now