ताज़ा खबरें:

DAP Khad Price: डीएपी खाद की कीमतों में इजाफा, जानें क्या होगा नया भाव?

Jagat Pal

Follow Us

नई दिल्ली 19 जून : देश में बारिश के साथ ही खरीफ फसलों की बुवाई की भी शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में किसानों को सबसे अधिक चिंता डीएपी खाद की उपलब्धता और प्राइस की होती है की उन्हें समय पर पर्याप्त मात्र में खाद मिल पाएगी या नही और मिलेगी तो क्या रेट मिलेगी. अगर बात करें कीमतों की तो IFFCO ने डीएपी खाद के नये रेट (DAP Fertilizer Price) जारी करके किसानों को इसकी जानकारी दे दी है. आईये जाने डीएपी खाद के नये रेट क्या है?

---विज्ञापन---

जैसा की हम सभी को पता ही है की किसान भाइयों को फसलों की बुवाई के लिए उर्वरक का इस्तेमाल करना पड़ता है.किसानों को उर्वरक के सही दामों को जानना जरुरी है ताकि उन्हें कोई भी ठग न सके. आपको जानकारी के लिए बता दें कि नई कीमतों में IFFCO के द्वारा कुछ बढ़ोतरी की गई है.

उर्वरक खाद रेट में हुई इतनी बढ़ोतरी

DAP Khad Price :- सरकार द्वारा वर्ष 2022 के लिए सिंगल फास्फेट खाद की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 151 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि की गई है. इस वर्ष किसानों को सिंगल फास्फेट खाद की 50 किलो की बोरी के लिए 425 रुपये देने पड़ेंगे.

कृषि उत्पादक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उर्वरक समन्वय की बैठक में तय किया गया कि सिंगल सुपर फास्फेट की एक बोरी जिसका रेट पिछले साल 274 रुपये था उसमें 151 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद नया रेट 425 रुपये प्रति बैग हो गया है . इसके अलावा दानेदार खाद का रेट 161 रुपए बढाकर 304 रुपये की जगह 425 रुपये कर दिया गया है.

---विज्ञापन---

आज का डीएपी खाद का रेट क्या है

IFFCO के अधिकारियों ने बताया है कि इस वर्ष शुरुआत में डेमोक्रेटिक एक्शन के कारण DAP खाद की कीमतों को सही तरह से नहीं बताया गया. पहले 1200 रुपये बोरी के हिसाब से दिए गए. फिर इसके बाद 1700 रुपये बोरी के हिसाब से और उसके बाद फिर 1900 रुपये बोरी के हिसाब दिए गए.

इन सब को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने किसान भाइयों पर DAP खाद की कीमतों को लेकर कोई भी बोझ ना पड़े. इसके लिए उन्होंने बड़ा फैसला लिया और किसान भाइयों को मात्र 1200 रुपये में DAP खाद देने का निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़े: एकमुश्त ऋण समझौता योजना: 30 जून तक ऋण चुकाने वाले किसानों का 50 प्रतिशत ब्याज होगा माफ

---विज्ञापन---

अमेरिका से पहली बार बड़ी मात्रा में होगा यूरिया का आयात

Urea will be imported in large quantity from America for the first time
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now