ताज़ा खबरें:

PM Kisan की 12वीं किस्त की तारीख अभी तय नहीं, जानें किस वजह से हो रही देरी

Jagat Pal

Follow Us

PM Kisan Latest News: किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th kist) का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। योजना से जुड़ा हर किसान जानना चाह रहा है की आखिर मोदी सरकार पीएम किसान की बाहरवीं किस्त अब जारी करेगी ? पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी? पीएम किसान की 12वीं क़िस्त जारी होने में इतनी देरी क्यों हो रही है ?

---विज्ञापन---

जबकि इससे पहले पिछले साल की अगस्त-नवंबर माह की किस्त 9 अगस्त को जारी कर दी गई थी, लेकिन अभी तक इस साल की अगस्त-नवंबर माह में जारी होने वाली 12 वीं किस्त को लेकर कोई अपडेट नहीं है। वैसे जानकारी के लिए आपको बता दें की इस किस्त के आने का समय अगस्त से नवंबर महीने का है।

इस वजह से PM Kisan की 12वीं में हो रही है देरी

केंद्र सरकार चाहती है की पीएम किसान का लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिले। इसके लिए पीएम किसान योजना में हो रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य किया। सरकार द्वारा अब से पहले कई बार KYC की लास्ट तारीख में बदलाव किया जा चूका है, लेकिन अब pmkisan.gov.in पोर्टल से अंतिम तारीख के विकल्प को हटा दिया गया है। हालांकि पीएम किसान पोर्टल पर अभी भी ई-केवाईसी की जा सकती है।

इसके अलावा राज्य सरकार अब गांव-गांव लाभार्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी करा रही है। जिसके चलते पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी होने में देरी हो रही है।

---विज्ञापन---

पति-पत्नी दोनों नहीं उठा सकते पीएम किसान का लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसान परिवारों के लिए की गई है। योजना के नियमों के मुताबिक़ यहाँ परिवार का मतलब पति-पत्नी और दो नाबालिग बच्चे है। यानी परिवार में पति-पत्नी दोनों को किस्त नहीं मिल सकती, भले ही दोनों के नाम से अलग-अलग खेत है। स्कीम के नियमों के अनुसार पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6000 रुपये यानी 2-2 हजार की किस्तें परिवार के किसी एक सदस्य के खाते में भेजी जायेगी।

पीएम किसान की अब तक जारी किस्तों का समय

PM-Kisan की अब तक 11 किस्त जारी की जा चुकी है और जल्द ही योजना की अगली यानी 12वीं क़िस्त जारी होने वाली है , ऐसे में आइये जाने अब से पहले जारी किस्ते किस-किस तारीख को जारी की गई थी …

किस्त की संख्याजारी होने की तिथि
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्तफरवरी 2019 में जारी की गई थी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की दूसरी किस्त2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्तअगस्त में जारी की गई थी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्तजनवरी 2020 में जारी की गई।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त1 अगस्त से पैसा आना शुरू।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त25 दिसंबर 2020 को जारी की गई।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त14 मई 2021 को जारी की गई।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की नौवीं किस्त9 अगस्त 2021 को जारी की गई।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 10वीं किस्त1 जनवरी 2022 को जारी की गई।  
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त31 मई 2022 को जारी की गई।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्तजल्द जारी होने वाली है…

12वीं किस्त कब मिलेगी?

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त सितंबर के आखिर या अक्टूबर के प्रथम हफ्ते में किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर हो सकती है.

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now