दिल्ली: आज हफ़्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को NCDEX ग्वार वायदा भाव (Guar Price) में शुरुआती तेजी बाद जोरदार गिरावट दर्ज की गई । बाजार ने दिन की शुरुआत में तो किसानों और कारोबारियों में तेजी की उम्मीदें जगाईं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया , वैसे-वैसे ग्वार गम की कीमतों में करीब 2% तक की गिरावट आ गई । खासकर ग्वारगम की जनवरी कॉन्ट्रैक्ट में 172 अंकों की गिरावट के साथ दिन के ऑल टाइम हाई 10,943 से टूटकर 10,351 रुपये पर बंद हुआ ।
एनसीडीईएक्स पर दिनभर की हलचल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि (Agricultural Commodities) का बाजार कितना अप्रत्याशित है। खासतौर पर ग्वार जैसी फसल, जो राजस्थान और गुजरात की आर्थिकी की रीढ़ मानी जाती है, उसकी कीमतों में ऐसी उठापटक पूरे इकोसिस्टम को प्रभावित करती है।
NCDEX Guar Price Update 12 January 2026

ग्वार गम में भारी गिरावट
ग्वार गम (GUAR GUM ) का जनवरी 2026 कॉन्ट्रैक्ट आज सुबह पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 416 रुपये की तेजी के साथ 10,939 रुपये के स्तर पर खुला और 10,943 रुपये का हाई लगाया । लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे बिकवाली के दबाव में यह 10,351 रुपये तक लुढ़क गया, यानी आज के अपने ऊपरी लेवल से करीब 588 रुपये की बड़ी गिरावट आ गई। इस गिरावट ने आज कई कारोबारियों की पॉजिशन तक बिगाड़ दी। अंतिम कारोबारी मूल्य (LTP) 10,351 रुपये रहा, जो पिछले बंद भाव से 172 अंक नीचे है।
फरवरी कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो आज 254 रुपये की तेजी के साथ 10,900 पर खुला, खुलने के बाद 10,971 तक पहुंचा, लेकिन दिनभर की उठापटक के बाद शाम को यह -106 अंकों की गिरावट के साथ 10,525 रुपये पर बंद हुआ ।
ग्वार सीड में भी बिकवाली का दबाव
ग्वार सीड (GUAR SEED) जनवरी कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो आज यह 80 रुपये की तेजी के साथ 5,785 पर खुला और इसने 5,840 रुपये का हाई लगाया । लेकिन बिकवाली ने इसे 5,600 तक पटक दिया।शाम को -77 अंकों की गिरावट के साथ 5628 रुपये पर बंद हुआ । वहीं फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 5,847 से खुलकर 5,850 तक गया, लेकिन शाम तक -62 रुपये की गिरावट के साथ 5,690 के स्तर पर बंद हुआ ।
बाजार विश्लेषण: आखिर क्यों लुढ़के भाव
मुंबई के एक वरिष्ठ कमोडिटी एनालिस्ट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गिरावट के कई कारण हैं। पहला, अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मांग में कमजोरी के संकेत। दूसरा, सट्टा कारोबारियों द्वारा पिछले 2-3 कारोबारी सत्रों से जारी मुनाफावसूली। ग्वार का बाजार फ़िलहाल असमंजस की स्थिति है। कोई साफ दिशा नहीं दिख रही ।
ये भी पढ़े – आज धान के भाव 12 जनवरी 2026: 1121 और 1401 ने में तेजी या मंदी, जानिए मंडी वाइज रेट
किसानों को सतर्कता बरतने की सलाह
देश के सबसे बड़े ग्वार उत्पादक राज्य राजस्थान के किसानों के लिए यह गिरावट चिंताजनक है। बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, सीकर और झुंझुनूं जैसे जिलों में ग्वार की फसल किसानों की आय का मुख्य स्रोत है। जब NCDEX Guar Price में 3% तक की गिरावट आती है, तो इसका सीधा असर हाजिर मंडियों पर पड़ता है।
विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि किसानों को अभी तत्काल बेचने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर भंडारण की सुविधा हो, तो मार्च-अप्रैल तक इंतजार करना फायदेमंद रहेगा।
ग्वार की आगे की चाल क्या रहेगी ?
ग्वार बाजार की दिशा अब अगले हफ्ते आने वाले आंकड़ों पर निर्भर करेगी। अमेरिकी पेट्रोलियम कंपनियों की मांग, चीन के आयात आंकड़े और घरेलू क्रशिंग मिलों की खरीद रणनीति सबसे अहम होंगे।
Futures Market में Guar Seed के फरवरी कॉन्ट्रैक्ट का प्रदर्शन अगले हफ्ते की दिशा तय करेगा। अगर यह इस हफ़्ते 5,700 से 5,800 के स्तर से ऊपर टीका रहा, तो कुछ तेजी की उम्मीद बन सकती है।
ये भी पढ़े – चना कीमतों में तेजी: जानिए आज देश की टॉप मंडियों का हाल (12 जनवरी 2026)
डिस्क्लेंमर: ग्वार वायदा यह रिपोर्ट केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। यहां दी गई जानकारी NCDEX के आधिकारिक डेटा पर आधारित है, लेकिन यह वित्तीय सलाह नहीं है। कमोडिटी ट्रेडिंग में उच्च जोखिम शामिल है और पूंजी नुकसान की संभावना है। कृपया कोई भी व्यापारिक निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। हम किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। कीमतें बाजार स्थितियों के अनुसार बिना किसी पूर्व सूचना के बदल सकती हैं।












