Chana Bhav Today : 12 जनवरी 2026 को चना बाजार में काबुली चना सबसे मजबूत रहा। चंदौसी में ट्रिपल काबुली ₹11,000 का उच्चतम स्तर पर पहुंचा। देसी चना में भी कई मंडियों में हल्की तेजी रही। कुल मिलाकर बाजार का रुख मजबूत और मांग समर्थित दिखा। जाने आज के हाजिर दाम और तेजी मंदी की पूरी जानकारी।
चना कीमतों में तेजी: जानिए आज देश की टॉप मंडियों का हाल (12 जनवरी 2026)
हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें
Join Now
Chana Bhav Today : आज सोमवार, 12 जनवरी 2026 को देश की प्रमुख मंडियों में चने के भाव में मिलाजुला रुख देखने को मिला। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार काबुली चना में सबसे अधिकतम भाव चंदौसी (उत्तर प्रदेश) में दर्ज हुआ, जहाँ ट्रिपल काबुली चना ₹11,000 प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं इंदौर कंटेनर मार्केट में भी प्रीमियम काबुली चना (40/42 साइज) ₹10,500 तक बिका ।
देसी चना की बात करें तो चंदौसी मंडी में देसी चना ₹6,800 का उच्च स्तर रहा, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की मंडियों में देसी चना सामान्य से हल्की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया। जयपुर, सुमेरपुर, लातूर पोटली, रायपुर बिल्टी और कटनी बिल्टी में 25 से 50 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई। आइये जाने ! आज के देशभर की प्रमुख चना उत्पादक मंडियों में चने के हाजिर दाम और तेजी मंदी की पूरी जानकारी…
डिस्क्लेमर: यह चना भाव जानकारी विभिन्न मंडी स्रोतों, व्यापारियों और बाजार रिपोर्ट पर आधारित है। कीमतें गुणवत्ता, आवक, मांग और स्थान के अनुसार बदल सकती हैं। किसी भी प्रकार का व्यापारिक निर्णय लेने से पहले अपनी नजदीकी मंडी या विश्वसनीय स्रोत से भाव की पुष्टि अवश्य करें। व्यापार अपने ख़ुद के विवेक से करें।
नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद