Gold Silver Price Today 12 May 2023 : एमसीएक्स सहित भारतीय सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 12 मई को सोने और चांदी के भाव (Price) में अचानक भारी गिरावट देखने को मिली है ।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, आज 24 कैरट सोने का दाम कल शाम के बंद के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 548 रुपये की गिरावट के साथ 61037 रुपये हो गया है, जबकि चांदी का भाव 2441 रुपए प्रति किलो की गिरावट के बाद 72354 रुपए पर पहुंच गया ।
IBJA Gold Silver Price Today 12 May 2023
Sona Chandi Ke Bhav 12-05-2023: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज शुक्रवार को 14 से 24 कैरेट सोने और चांदी का भाव इस प्रकार रहा…
धातु (सोना-चांदी शुद्धता) | 12 मई सुबह का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 11 मई शाम का रेट (रुपये/10 ग्राम) | बदलाव |
सोना 24 कैरेट का भाव | ₹61037 | ₹61585 | -₹548 |
सोना 23 कैरेट का भाव | ₹60793 | ₹61339 | -₹546 |
सोना 22 कैरेट का भाव | ₹55909 | ₹56411 | -₹502 |
सोना 18 कैरेट का भाव | ₹45777 | ₹46188 | -₹411 |
सोना 14 कैरेट का भाव | ₹35706 | ₹36027 | -₹321 |
चांदी 1 किलो का भाव | ₹72354 | ₹74795 | -₹2441 |
नोट : IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा हर रोज सोने और चांदी के दाम दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते है ।
MCX सोना चांदी के दाम
एमसीएक्स वायदा पर भी आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर 5 जून, 2023 कांट्रेक्ट सोना (Gold Price Today) आज सुबह -97 रुपए टूटकर 60795 पर खुला जबकि चांदी 5 जुलाई, 2023 कांट्रेक्ट 133 रुपये की गिरावट के साथ 73675 रुपये पर खुली।
खबर लिखे जाने तक सोना -107 रुपये की गिरावट के साथ 60,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चाँदी -681 रुपये की गिरावट के साथ 73,127 रुपये पर ट्रेड करती नजर आई।