ताज़ा खबरें:

सोने चांदी में बड़ी गिरावट: MCX पर सोना 2323 रुपये और चांदी 8528 रुपये टूटी, अब आगे क्या?

Jagat Pal

Follow Us

सोने चांदी में बड़ी गिरावट- हाइलाइट्स

  • MCX पर दिसंबर डिलीवरी सोना 1,40,186 रुपये के बंद भाव से गिरकर 1,37,863 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया.
  • MCX पर चांदी 1,83,779 रुपये के बंद भाव से टूटकर 1,75,251 रुपये प्रति किलो पर पहुंची.
  • कॉमेक्स पर सोना 1.08 फीसदी और चांदी 3.68 फीसदी तक गिरी.
  • बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना करीब 139,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
  • डॉलर के संदर्भ में सोना पिछले एक सप्ताह में करीब 3 फीसदी गिरा.

Gold Silver Fall 3 November 2026: दिवाली और धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में आज मंगलवार को फिर से तेज गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और अंतरराष्ट्रीय Comex दोनों पर कीमती धातुओं पर बिकवाली का दबाव बना रहा। दोपहर 3:00 बजे तक के लाइव अपडेट के अनुसार गोल्ड और सिल्वर दोनों में उल्लेखनीय कमजोरी दर्ज की गई।

---विज्ञापन---

सोमवार को सोने चांदी में रिकवरी आई थी, पर सोने की चाल कमजोर रही. दीवाली के सप्ताह की शुरुआत के साथ ही दोनों धातुओं में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है.

MCX लाइव मार्केट अपडेट (दोपहर 3:00 बजे तक)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 2323 रुपए की गिरावट आई है और कीमत दिन के निचले स्तर ₹1,37,863 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गई। इससे पहले कल ₹1,40,186 पर बंद हुआ था . फ़िलहाल यह 2136 रुपये की गिरावट के साथ 138050 पर ट्रेड करता नजर आया.

वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 8528 रुपए की गिरावट देखी गई और कीमत दिन के निचले स्तर ₹175251 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई। इससे पहले कल यह ₹183779 पर बंद हुई थी , खबर लिखे जाने के समय यह 7479 रुपये की गिरावट के साथ 176300 पर ट्रेड करता नजर आई .

---विज्ञापन---

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड सिल्वर धड़ाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेज गिरावट दिखी है। सोमवार बाजार में रिकवरी के बाद आज यानी मंगलवार 3 नवंबर को Comex पर सोना 1.08% तक टूट गया और 3904.18 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के दाम 3.68% तक गिरे और कीमत 48.791 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

गिरावट की प्रमुख वजहें

एक्सपर्ट्स के अनुसार आज की गिरावट मुख्य रूप से अमेरिकी मौद्रिक नीति की आशंकाओं से जुड़ी है। बाजार अब दिसंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना लगभग 73 प्रतिशत आंक रहा है। ऊंची ब्याज दरें और बॉन्ड यील्ड्स नॉन-यल्डिंग एसेट्स जैसे सोना-चांदी को कम आकर्षक बना देते हैं। डॉलर की मजबूती ने भी दबाव बढ़ाया।

इसके अलावा अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन को लेकर अनिश्चितता और मध्य पूर्व (US-ईरान तनाव) से जुड़े भू-राजनीतिक जोखिम भी बाजार पर हावी रहे। तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव महंगाई की चिंताओं को जिंदा रखे हुए है, जिससे सेंट्रल बैंक हॉकिश रुख अपनाए रखने की उम्मीद बनी हुई है।

---विज्ञापन---

सोमवार को कुछ रिकवरी दिखी थी, लेकिन मंगलवार को फिर से बिकवाली हावी हो गई। सिल्वर पर अतिरिक्त दबाव औद्योगिक मांग की कमजोरी और उसकी उच्च अस्थिरता के कारण पड़ा।

कोटक महिंद्रा एएमसी के फंड मैनेजर सतीश दोंडापति के मुताबिक डॉलर के संदर्भ में सोना पिछले एक सप्ताह में करीब 3 फीसदी गिरा है. यह लगभग पिछले एक साल के सबसे निचले स्तर पर है. उनका कहना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और कमजोर डॉलर से सोने को सपोर्ट मिलना चाहिए था. पर अमेरिकी फेड के सख्त रवैये और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे रहने की उम्मीदों ने कीमतों पर दबाव बनाए रखा.

इसी आउटलुक में ईरान में चल रहे संघर्ष का भी जिक्र है. इसकी वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हैं, कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और महंगाई की चिंता बढ़ी है.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़े – HSBC अपडेट : धनतेरस-दिवाली से पहले सोने के भाव में आएगी गिरावट!

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now