सोयाबीन बाजार भाव साप्ताहिक तेजी मंदी की समीक्षा 17 जुलाई 2023: बीते हफ़्ते सोमवार को महाराष्ट्र सोलापुर 5250 रुपये पर खुला जो शनिवार शाम 5160 रुपये पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान सोयाबीन में मांग न रहने से -90 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।
कमजोर मांग और पर्याप्त स्टॉक के चलते सोयाबीन में गिरावट दर्ज की गयी। किसान प्लांट्स और स्कॉकिस्ट के पास जुलाई के शुरुआत में 52.07 लाख टन सोयाबीन उपलब्ध है। 7.5 लाख टन की औसत क्रशिंग को देख 30 लाख टन सोयाबीन कैर्री फॉरवर्ड में जाने की सम्भावना 14 जुलाई तक देश में सोयाबीन की बुवाई 79.70 लाख हेक्टेयर में पंहुचा।
कृषि विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में सोयाबीन की बुवाई अब भी 34% पीछे है। बुवाई में हो रही देरी से यील्ड और उत्पादन कमजोर पड़ने का खतरा बढ़ रहा है।
ये भी पढ़े : गेहूं भाव रिपोर्ट (17 जुलाई 2023): क्या गेहूं भाव में फिर आएगी बड़ी तेज़ी
अमेरिका में सोयाबीन के उत्पादन में गिरावट का अनुमान है- USDA महाराष्ट्र और एमपी के प्लांटों ने गत सप्ताह 100-150 रूपए की गिरावट दर्ज की गयी। किसान बुवाई में व्यस्त होने से सोयाबीन की आवक बिकवाली घट सकती है।
निकट भविष्य में बड़ी तेजी की फंडामेंटल सहायक नहीं फसल पर मौसम के दुष्प्रभाव और नयी फसल में देरी की सम्भावन के बीच सोयाबीन में अगले सीज़न की शुरुआत में अच्छी रिकवरी की उम्मीद महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट 5100 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है जिसके नीचे फिसलने पर गिरावट बढ़ सकती है।
ये भी पढ़े : सरसों भाव साप्ताहिक तेजी मंदी और इस हफ़्ते कैसी रहेगी चाल? देखे ये ताज़ा रिपोर्ट
डिस्क्लेमर:
सोयाबीन साप्ताहिक तेजी मंदी : कृपया व्यापार अपने स्वयं के विवेक से करें। हमारा उद्देश किसानों तक केवल जानकारी पहुँचाना है। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।