Sona Chandi Bhav 25 October 2022 : भारतीय सर्राफा बाजार में आज दिवाली के बाद सोने चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में जबरदस्त उछाल देखें को मिला । हालांकि आज सुबह MCX वायदा बीते कारोबारी दिन के मुकाबले गिरावट के साथ खुला था ।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, सर्राफा बाजार में आज 25 अक्टूबर की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 575 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी तेजी के साथ 50637 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 1872 रुपये प्रति किलों की तेजी के साथ 57427 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
IBJA Gold Silver Price Today 25 October 2022
Sona Chandi Bhav Aaj 25-10-2022: India Bullion and Jewellers Association ( IBJA ) द्वारा हर रोज सोने और चांदी के दाम दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते है । आइये जाने ! भारतीय सर्राफा बाजार में आज के सोने चांदी के भाव चल रहे है? आज के सोने और चांदी के लेटेस्ट दाम यहाँ पर प्रकाशित किये गये है :-
धातु (सोना-चांदी शुद्धता) | सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) | शुक्रवार का रेट (₹/10 ग्राम) | रेट में बदलाव |
24 कैरेट सोना | ₹50637 | ₹50062 | +₹575 |
23 कैरेट सोना | ₹50434 | ₹49862 | +₹572 |
22 कैरेट सोना | ₹46384 | ₹45857 | +₹527 |
18 कैरेट सोना | ₹37978 | ₹37547 | +₹431 |
14 कैरेट सोना | ₹29623 | ₹29286 | +₹337 |
चांदी | ₹57427 | ₹55555 | +₹1872 |
एमसीएक्स पर सोने चांदी के भाव
MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर आज सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है । MCX पर सोना दिसम्बर वायदा आज बीते कारोबारी दिन के मुकाबले 50 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 50530 पर खुला, वहीं चांदी दिसम्बर वायदा 8 रुपए टूटकर 57740 रुपए प्रति किलो पर खुली ,
खबर लिखे जाने तक MCX पर सोना 184 रुपए की गिरावट के साथ 50396 पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 859 की गिरावट के साथ 56889 रुपये पर कारोबार करता नज़र आया ।
मिस्ड कॉल से जाने सोने चांदी का रेट
Sona Chandi Bhav 25 October 2022: आप घर बैठे भी अपने मोबाइल के माध्यम से सोने और चांदी के भाव जान सकते है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का रेट जानने के लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मेसेज आएगा जिसके आपको आज के सोने और चाँदी के रेट मिल जाएंगे।