ताज़ा खबरें:

Chana Price: चना की बढ़ती कीमतों में ठहराव, क्या जायेगा भाव 8000 पार? देखें ये रिपोर्ट

Jagat Pal

Follow Us

दिल्ली चना (Chana Price) 7000 का लक्ष्मण रेखा (सपोर्ट): चना में एकतरफा तेजी के बाद वर्तमान सप्ताह कमजोरी का रहा और ऊपर भाव से लगभग 300 रुपये प्रति क्विंटल तक कमजोर हुआ। चना दाल/बेसन की उच्च स्तर पर कमजोर मांग और मुनाफावसूली के कारण चना की कीमतें दबाव में रहीं।

बाजार की चाल दो पहलु द्वारा समझने का प्रयास करते हैं (1) फंडामेंटल और (2) टेक्निकल।

चना फंडामेंटल के अनुसार बढ़ा

  1. जैसे की कमजोर उत्पादन
  2. भारत दाल आबंटन बंद होना
  3. बाजार भाव पर सरकारी खरीदी
  4. विदेशों में चना का कमजोर स्टॉक आदि।

हालांकि 7000 से 7400 की जो तेजी आई वह फंडामेंटल कम और सट्टात्मक अधिक नजर आ रहा था।

कमजोर मांग
देश के सभी प्रमुख चना दाल और बेसन खपत राज्यों में भीषण गर्मी से कमजोर मांग। लोकसभाव चुनाव और नतीजों को लेकर अनिश्चितता। चना जिस तेजी से बढ़ा उस तेजी चना दाल और बेसन में ऊपर में मांग और भाव नहीं बढ़ा।

---विज्ञापन---

7000 महत्वपूर्ण सपोर्ट क्यों?

(1) 7000 एक महत्वपूर्ण टेक्निकल और मनोवैज्ञानिक सपोर्ट

(2) दिल्ली में चना जितनी तेजी से घटा है मंडियों में उतना दबाव नजर नहीं आ रहा।

वर्तमान भाव में क्या करना?
चना में अगले 2-4 दिन महत्वपूर्ण होंगे और जरुरत अनुसार खरीदी करना बेहतर यह देखने के लिए बाजार 7000 का महत्वपूर्ण सपोर्ट होल्ड करता है या तोड़ता है, जिसके बाद ही सही आंकलन लगाया जा सकता है।

दिल्ली (DELHI) बाजार बंद
चना (CHANA) एमपी(MP) नया (NEW)-7025/50+0
राजस्थान जयपुर (RAJ JAIPUR)-7050/75+0
शेखावाटी लाइन (SHEKHABATI LINE)-7100/25+0

ये भी देखें : मंडी भाव 30 मई 2024: गेहूं चना सरसों अरंडी ग्वार फसलों के भाव आज के | Mandi Bhav Today

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now