Stock Market News Today: आज 4 नवंबर 2021 को दिवाली (Diwali) पर्व पर मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन (Diwali Muhurat Trading) के लिए शेयर मार्केट (BSE और NSE) शाम के 6:15 मिनट से शुरू होकर शाम 7:15 मिनट तक 1 घंटे के लिए खुला जिसमें निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।
मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सवंत 2078 की शुरुआत शानदार रही । बीएसई का सेंसेक्स 436.05 अंक की बढ़त के 60207.97 पर खुला तो वहीं एनएसई का निफ्टी 17,935.05 पर खुला।
अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 295.70 अंक (0.49 फीसदी) उछलकर 60067.62 पर बंद हुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 91.80 अंक (0.51 फीसदी) ऊपर 17916.80 पर बंद हुआ। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स के सभी सेक्टरों में आज जमकर खरीदारी देखने को मिली।
दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग 04 नवंबर 2021
दीपावली मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान इस एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग में ज्यादातर निवेशक शेयर खरीदते हैं । कुछ निवेशकों का मानना है की दिवाली के इस विशेष मुहूर्त में ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी होती है की जिसमें निवेश करना फायदे का सौदा होता है । हालांकि हम आपको सलाह देते है की दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के समय आपको भावनाओं में आकर अधिक शेयरों की खरीदारी करने से बचना चाहिए ।
आइये जाने ! दीपावली का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन शेयर बाजार का शेड्यूल क्या था ?
| दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 2021 | मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग |
| प्री ओपन: | शाम 6:00 बजे – 6:15 बजे |
| नॉर्मल मार्केट: | शाम 6:15 बजे-7:15 बजे |
| क्लोज़िंग सेशन- | शाम 7:25 बजे -7:35 बजे |
| F&O, करेंसी (CDS), MCX: | शाम 6:15 बजे -7:15 बजे |
क्या है दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन?
दीपावली मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन पर भारतीय शेयर बाज़ार एक घंटे के लिए शुभ Stock Market ट्रेडिंग के लिए खुलता है। कारोबारी दिवाली के दिन अपना काम बंद करके छुट्टी नहीं मनाते बल्कि वो इस दिन माँ लक्ष्मी की विशेष अराधना (पूजा) के साथ अपने बही खातों की पूजा (चोपड़ पूजा) करके नए कारोबार की शुरुआत करते है । पिछले वर्ष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान BSE सेंसेक्स 43,638 और NSE 12,771 पर बंद हुआ था ।
दीपावली मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत कब हुई थी ?
जानकारी के लिए आपको बता दे की , मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत BSE (Bombay Stock Exchange) पर पहली बार 1957 में की गई थी वहीं NSE (National Stock Exchange of India Ltd) पर इसकी शुरुआत 1992 में की गई थी । मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन दौरान शेयर बाजार में निवेश करना काफी शुभ माना जाता है ।












