ताज़ा खबरें:

Gold Price Today 17 May: सोना चांदी भाव में आज फिर गिरावट, जाने आज के ताजा रेट

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price Today 17 May 2023 : देश में आज लगातार दूसरे दिन यानी बुधवार को सोने व चांदी की कीमत में फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है । सोने का दाम आज एक बार फिर 61 हजार रुपये प्रति तोला के नीचे पहुंच चुका है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, आज 24 कैरट सोने का दाम कल शाम के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 448 रुपये टूटकर 60618 रुपये हो गया है, जबकि चांदी का भाव 191 रुपए प्रति किलो टूटकर 71739 रुपए हो गया । आइये जाने आज के सोने और चाँदी के भाव क्या कुछ चल रहे है।

IBJA Gold Silver Price Today 17 May 2023

Sona Chandi Ke Bhav 17-05-2023: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज 14 से 24 कैरेट सोने और चांदी का भाव इस प्रकार रहा…

धातु (सोना-चांदी
शुद्धता)
17 मई सुबह का रेट
(रुपये/10 ग्राम)
16 मई शाम का रेट
(रुपये/10 ग्राम)
बदलाव
सोना 24 कैरेट का भाव₹60618₹61066-₹448
सोना 23 कैरेट का भाव₹60375₹60821-₹446
सोना 22 कैरेट का भाव₹55526₹55937-₹411
सोना 18 कैरेट का भाव₹45464₹45800-₹336
सोना 14 कैरेट का भाव₹35462₹35724-₹262
चांदी 1 किलो का भाव₹71739₹71930-₹191
डाटा सोर्स : ibjarates

नोट : IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा हर रोज सोने और चांदी के दाम दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते है ।

MCX पर सोना चांदी प्राइस

अगर बात करें एमसीएक्स वायदा की तो आज सोने में मामूली तेज़ी जबकि चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है । एमसीएक्स पर आज 5 जून, 2023 कांट्रेक्ट सोने का भाव (Gold Price Today) आज सुबह +89 रुपए की तेजी के साथ 60,333 पर खुला जबकि चांदी 5 जुलाई, 2023 कांट्रेक्ट -25 रुपये की गिरावट के साथ 72,560 रुपये पर खुली।

---विज्ञापन---

खबर लिखे जाने (दोपहर 12:20) तक सोना +53 रुपये की तेजी के साथ 60,297 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया जबकि चाँदी -35 रुपये की गिरावट के साथ 72,550 रुपये पर ट्रेड करती नजर आई।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now