ताज़ा खबरें:

मंदसौर मंडी में 11 से 16 नवंबर 2020 तक रहेगा दीपावली अवकाश

Jagat Pal

Follow Us

मंदसौर मंडी न्यूज़ : सभी किसान भाइयों के लिए आवश्यक सूचना, मंदसौर कृषि उपज मंडी समिति के द्वारा आज आगामी 11 नवंबर से 16 नवंबर 2020 तक दीपावली अवकाश (छुट्टी) की घोषणा की गई है। अत: कोई भी किसान इस दौरान मंदसौर मंडी में अपनी फसलों को विक्रय हेतु लेकर ना आये ।

---विज्ञापन---

मंडी समिति सचिव द्वारा दी जानकारी के मुताबिक़ 11 से 16 नवंबर 2020 तक दीपावली अवकाश के चलते मंडी बंद रहेगी और इन दिनों में मंडी में फसलों की नीलामी कार्य पूरी तरह से स्थगित रहेगा।

लहसुन और प्याज के किसानों के लिए जरुरी सूचना:

जो किसान भाई अपनी लहसुन और प्याज की फसल को बेचने के लिए मंडी में लाना चाहते है उनके लिए भी जरुरी सूचना है। मंडी समिति द्वारा दी जानकारी के मुताबिक़ लहसुन और प्याज फसल के विक्रय हेतु किसानों को 9 नवंबर 2020 रात 12 बजे तक मंडी में प्रवेश दिया जाएगा । उसके बाद में किसानों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अत: सभी किसान जो अपनी लहसुन और प्याज की फसल को बेचना चाहते है वो 09-11-2020 तक मंडी में अपनी फसल ले आये । उसके बाद मंडी में फसल नीलामी का कार्य 16 नवम्बर 2020 के बाद अवकाश समाप्त होने के बाद ही फिर से शुरू होगा ।

इसे भी देखें : मंदसौर मंडी में आज के सभी जिंसों के भाव यहाँ देखें

मंडी समिति द्वारा किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए एक सप्ताह पहले ही किसानों के लिए आगामी दिवाली अवकाश की सूचना जारी कर दी गई है ।

---विज्ञापन---

इस जानकारी को आप अन्य किसान साथियों के साथ शेयर जरुर करें ताकि किसी भी किसान भाई को अनावश्यक रूप से किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े और वो समय रहे अपनी फसल को मंडी में विक्रय हेतु लेकर आ सके ।

Mandsaur Mandi Holidays 2020

मंदसौर मंडी में दीपावली 2020 का अवकाश कब से कब तक रहेगा ?

मंडी समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 11 से 16 नवंबर 2020 तक दीपावली का अवकाश रहेगा .

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now