ताज़ा खबरें:

Gold Price 14 July: सोना चांदी लगातार पांचवें दिन हुआ महंगा, चांदी की कीमत 75 हजार के करीब

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price 14th July 2023: भारतीय सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने के भाव में मामूली उछाल जबकि चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स (MCX) पर भी आज सोना व चांदी तेजी के साथ खुला, हालांकि फिलहाल खबर लिखे जाने के दौरान गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है ।

Aaj ka Sone ka Bhav 14-07-2023

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) द्वारा आज जारी नई कीमत के अनुसार देश में 24 कैरट सोने का दाम बीते कारोबारी दिन के बंद के मुक़ाबले +23 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ 59,352 रुपये पर खुला जबकि चांदी का भाव +1361 रुपये प्रति किलो के उछाल के साथ 74,953 रुपये पर खुला।

आइये जाने, IBJA के अनुसार आज का 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price) क्या चल रहा है…

सोना (शुद्धता)14 जुलाई का रेट13 जुलाई का रेटबदलाव
24K5935259329+23
23K5911459091+23
22K5436654345+21
18K4451444497+17
14K3472134708+13
चांदी7495373592+1361

नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम और चांदी 1kg का है।

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है।

---विज्ञापन---

MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस 14 जुलाई

एमसीएक्स वायदा पर आज सोना अगस्त वायदा (Gold Price Today) सुबह +25 रुपए की तेजी के साथ 59,264 पर खुला, जबकि चांदी सितंबर वायदा +154 रुपये की तेजी के साथ 75,480 रुपये पर खुली ।

खबर लिखे जाने (01:00) तक MCX पर सोना -43 रुपये की गिरावट के साथ 59,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चाँदी -44 रुपये की गिरावट के साथ 75,282 रुपये पर कारोबार कर रही है ।

Gold Silver Price USA

US मार्केट में भी आज सोने (Gold Price Today) व चांदी (Silver Price Today) में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज US मार्केट में गोल्ड का प्राइस -4.74 डॉलर की गिरावट (-0.24%) के साथ 1,955.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि सिल्वर -0.15 डॉलर टूटकर (-0.58%) के साथ 24.72 डॉलर प्रति औंस के क़रीब कारोबार करती नजर आ रही है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now