ताज़ा खबरें:

Gold Price Today 19 May: सोने में गिरावट जारी, चांदी में उछाल, जाने सर्राफा बाजार में आज के ताजा दाम

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price Today 19 May 2023 :  भारतीय सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, हालांकि चांदी की कीमत में मामूली तेज़ी देखने को मिली ।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, आज 24 कैरट सोने का दाम कल शाम के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 199 रुपये टूटकर 60,275 रुपये पर बंद हुआ, जबकि चांदी का भाव 288 रुपए प्रति किलो तेज होकर 71,784 रुपए पर बंद हुआ । आइये जाने, आज के सोने और चाँदी के भाव क्या कुछ चल रहे है।

IBJA Gold Silver Price Today 19 May 2023

Sona Chandi Ke Bhav 19-05-2023: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज 14 से 24 कैरेट सोने और चांदी का भाव इस प्रकार रहा…

धातु (सोना-चांदी
शुद्धता)
19 मई शाम का रेट
(रुपये/10 ग्राम)
18 मई शाम का रेट
(रुपये/10 ग्राम)
बदलाव
सोना 24 कैरेट का भाव₹60275₹60474-₹199
सोना 23 कैरेट का भाव₹60034₹60232-₹198
सोना 22 कैरेट का भाव₹55212₹55394-₹182
सोना 18 कैरेट का भाव₹45206₹45356-₹150
सोना 14 कैरेट का भाव₹35261₹35377-₹116
चांदी 1 किलो का भाव₹71784₹71496+₹288
डाटा सोर्स : ibjarates

नोट : IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा हर रोज सोने और चांदी के दाम दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते है ।

MCX सोना चांदी में तेजी

अगर बात करें एमसीएक्स वायदा की तो आज सुबह सोना व चांदी मामूली तेज़ी के साथ खुला । एमसीएक्स पर आज 5 जून, 2023 कांट्रेक्ट सोने का भाव (Gold Price Today) आज सुबह +43 रुपए की तेज़ी के साथ 59,766 पर खुला जबकि चांदी 5 जुलाई, 2023 कांट्रेक्ट +193 रुपये की तेज़ी के साथ 72,336 रुपये पर खुली।

---विज्ञापन---

खबर लिखे जाने (दोपहर 07) तक सोना +27 रुपये की तेजी के साथ 59750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया जबकि चाँदी +347 रुपये की तेजी के साथ 72,490 रुपये पर ट्रेड करती नजर आई।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now