Sona Chandi Bhav 18 August 2022 : सोने चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में आज गुरुवार 18 अगस्त को बीते कारोबारी दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली । इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी कीमतों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम कल के मुकाबले 60 रुपए प्रति 10 ग्राम की टूटकर के साथ ₹51974/10 ग्राम हो गया , जबकि आज चांदी 1171 रुपए टूटकर 56650 रुपये/किलो पर पहुँच गई।
वहीं अगर बात करें MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) की तो आज MCX पर सोने का दाम 101 रुपए प्रति 10 ग्राम तेजी के 51644 पर खुला, जबकि चांदी सितंबर वायदा 260 रुपए टूटकर 56655 पर खुली , खबर लिखे जाने तक सोना 271 रुपए की तेजी के साथ 51814 रुपए और चांदी 127 रुपए की तेजी के साथ 57042 रुपए पर कारोबार कर रही है ।
IBJA Gold Silver Price Today 18 August 2022
Aaj ka Sona Chandi Ka Bhav 18-08-2022: जानकारी के लिए आपको बता दे कि IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा हर रोज सोने और चांदी के दाम दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते है । आइये जाने ! आज के हाजिर में सोने चांदी भाव चल रहे है? आज के सोने और चांदी के लेटेस्ट दाम यहाँ पर प्रकाशित किये गये है :-
धातु (सोना-चांदी शुद्धता) | सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) | कल का रेट (₹/10 ग्राम |
24 कैरेट सोना | ₹51974 | ₹52034 |
23 कैरेट सोना | ₹51766 | ₹51826 |
22 कैरेट सोना | ₹47608 | ₹47663 |
18 कैरेट सोना | ₹38980 | ₹39025 |
14 कैरेट सोना | ₹30404 | ₹30440 |
चांदी | ₹56650/किलो | ₹57821/किलो |
मिस्ड कॉल से जाने सोने चांदी का ताजा भाव
Sona Chandi Bhav 18 August 2022: आप घर बैठे भी अपने मोबाइल के माध्यम से सोने और चांदी के भाव जान सकते है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का रेट जानने के लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मेसेज आएगा जिसके आपको आज के सोने और चाँदी के रेट मिल जाएंगे।