हाइलाइट्स
- MCX पर दिसंबर डिलीवरी का सोना 1,268 रुपये गिरकर 1,44,811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा.
- दिसंबर डिलीवरी की चांदी 5,244 रुपये टूटकर 2,03,924 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी.
- Comex पर सोना 1.42 फीसदी और चांदी 3.46 फीसदी तक लुढ़की.
- IBJA पर 24 कैरेट सोना करीब 1,43,152 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया.
- BofA के अनुमान में सोना करीब 3,700 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकता है.
Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex पर सोना 1.42 फीसदी तक टूटकर 4,082.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 3.46 फीसदी तक गिरकर 55.966 डॉलर प्रति औंस पर दिखी. वहीं घरेलू बाजार में MCX पर दिसंबर डिलीवरी का सोना शाम करीब 4 बजे 1,268 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.
सोने की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है. बाजार खुलते ही सोना करीब 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.04 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड करती नजर आई.
MCX पर सोने और चांदी की चाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना शाम 4 बजे के क़रीब 1268 रुपए की गिरावट के साथ ₹1,44,811 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आ रहा है। सोने ने आज अभी तक के सेशन के दौरान 1,45,120 का high और 1,43,930 का low लगाया ।
वहीं चांदी की बात करें तो दिसंबर डिलीवरी कांट्रेक्ट फ़िलहाल 5244 रुपए तक की गिरावट के साथ ₹2,03,924 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर कारोबार कर रही है । आज के अभी तक के कारोबारी सेशन के दौरान चांदी ने 2,06,000 का high और 2,02,443 का low बनाया ।
IBJA पर सोने का रेट
सराफा बाजार के रेट में IBJA पर 24 कैरेट सोना करीब 1,43,152 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा. 22 कैरेट सोना करीब 1,31,127 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,07,364 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि चांदी का भाव 2,00,748 रुपये प्रति किलो के आसपास दिखा.
तनिष्क पर सोने का रेट क्या है?
तनिष्क पर आज 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को 24 कैरेट सोना ₹1690 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ.
- 18 कैरेट 1,08,610 (10 ग्राम) -1270
- 22 कैरेट 1,32,750 (10 ग्राम) -1550
- 24 कैरेट 1,44,820 (10 ग्राम) -1690
अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में सोने-चांदी की कीमतें क्या है?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी 22 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट देखी गई है। लगभग शाम 4:30 बजे Comex पर सोना 1.42% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,082.39 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं।
वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 3.46% तक गिरकर कीमत 55.966 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
BofA का अनुमान और आगे की तस्वीर
बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) के अनुमान के मुताबिक सोना मौजूदा गिरावट के बाद करीब 3,700 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकता है. दावा है कि कीमतों पर अभी दबाव बना रह सकता है.
अभी साफ़ नहीं है कि गिरावट कहाँ थमेगी. 3,700 डॉलर का आँकड़ा एक अनुमान है, पुष्ट भाव नहीं. ऊपर के रेट शाम के कारोबार के हैं और सेशन खत्म होने तक बदल सकते हैं.
(डिस्क्लेमर – भाव समय के साथ बदलते रहते हैं, खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वैलर या बाज़ार से ताज़ा भाव ज़रूर जाँच लें.)










