ताज़ा खबरें:

Aaj ka Sone ka Bhav: सोने व चांदी में गिरावट जारी, जाने 14 से 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस

Jagat Pal

Follow Us

Aaj ka Sone ka Bhav (Gold Silver Price 12 June 2023): भारतीय सर्राफा बाजार में आज हफ़्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोने व चांदी में एक बार फिर गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 60 हजार रुपये प्रति तोला के नीचे बना हुआ है वहीं चांदी 73 हजार रुपये प्रति किलों के क़रीब कारोबार कर रही है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) द्वारा आज जारी नई कीमत के अनुसार 24 कैरट सोने का दाम पिछले कारोबारी दिन (शुक्रवार) की शाम के मुक़ाबले -142 रुपये सस्ता होकर 59834 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी -428 रुपये प्रति किलो की गिरावट के बाद 73249 रुपये हो गई । आइये जाने, IBJA के अनुसार आज 14 से 24 कैरेट सोने और चांदी का भाव इस प्रकार रहा…

Gold Silver Price 12 June 2023

शुद्धता12 जून का रेट9 जून का रेटबदलाव
24 कैरेट सोना5983459976-142
23 कैरेट सोना5959559736-141
22 कैरेट सोना5480754938-131
18 कैरेट सोना4487544982-107
14 कैरेट सोना3500235086-84
चांदी (1 किलो)7324973677-428
नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम का है।

MCX सोना चांदी का प्राइस

एमसीएक्स वायदा पर आज गोल्ड व सिल्वर गिरावट के साथ खुला । एमसीएक्स पर आज अगस्त कांट्रेक्ट सोने का भाव (Gold Price Today) सुबह -108 रुपए की गिरावट के साथ 59,713 पर खुला जबकि चांदी जुलाई कांट्रेक्ट -245 रुपये टूटकर 73,501 रुपये पर खुली।

खबर लिखे जाने (12:50) तक MCX पर सोना -34 रुपये की गिरावट के साथ 59,787 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि चाँदी -456 रुपये की गिरावट के साथ 73,340 रुपये पर ट्रेड करती नजर आई।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now