Gold Price 22 April 2025 : बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में आज एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 22 अप्रैल को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,430 की बढ़त के साथ ₹99,100 पर पहुंच गया है, जो अब तक का सर्वाधिक भाव है। इससे पहले कल सोने का भाव ₹96,670 पर बंद हुआ था। हालांकि आज चांदी में मामूली गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹342 टूटकर ₹95,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है।
ये रहे, आज के सोने-चांदी के ताजा भाव 22 अप्रैल 2025
Aaj Ka Sone Ka bhav: देशभर के आम जनता और सर्राफा व्यापारियों में सोने की कीमतों में आधी रही इस ताबड़तोड़ तेजी के बाद हलचल तेज हो गई है। यदि आप भी सोना खरीदने या निवेश की प्लानिग कर रहे है तो उससे पहले आज के ताज़ा रेट यहां चेक कर सकते है।
सोना चांदी | 22 अप्रैल 2025 | 21 अप्रैल 2025 | बदलाव |
---|---|---|---|
24k सोने का भाव | 99,100 | 96,670 | 2430 महंगा |
23k सोने का भाव | 98,703 | 96,282 | 2421 महंगा |
22k सोने का भाव | 90,776 | 88,550 | 2226 महंगा |
18k सोने का भाव | 74,325 | 72,503 | 1822 महंगा |
14k सोने का भाव | 57,974 | 56,552 | 1422 महंगा |
चांदी (999) का भाव | 95,900 | 96,242 | -342 सस्ती |
नोट – उपरोक्त इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के भाव GST और मैकिंग चार्ज के पहले के है।
सोने का भारत के 4 महानगरों में आज का प्राइस
शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹93,050 | ₹1,01,500 |
मुंबई | ₹92,900 | ₹1,01,350 |
कोलकाता | ₹92,900 | ₹1,01,350 |
चेन्नई | ₹92,900 | ₹1,01,350 |
जनवरी से अब तक ₹22,938 महंगा हो चुका है सोना
1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब बढ़कर ₹99,100 हो गई है — यानी अब तक ₹22,938 की तेजी आई है।
सोना जल्द होगा 1 लाख 10 हजार के पार
गोल्डमैन सैक्स जैसी प्रमुख इन्वेस्टमेंट बैंक का अनुमान है कि अगर ट्रेड वॉर और मंदी की स्थितियां बनी रहीं, तो इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत को ₹1.10 लाख तक पहुंचा सकता है।