ताज़ा खबरें:

Gold Price 30 June: सोना चांदी हुआ सस्ता, 24k पहुंचा 58 हजार के करीब, जानिए आज के नये रेट

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price 30 June 2023: सर्राफा बाजार में आज जून महीने व हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सोने व चांदी के भाव में फिर गिरावट आई है । देश भर में सोने के भाव में बीते कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है। सोने के भाव कम होने के कारण कल ईद पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोने के भाव कम होने की वजह से खरीदारों में काफी उत्साह देखा गया। जानकारों का मानना है की सोना इस साल के लास्ट तक 63000-65000 हजार का स्तर छू सकता है।

Aaj ka Sone ka Bhav 30-06-2023

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) द्वारा आज शुक्रवार को जारी नई कीमत के अनुसार 24 कैरट सोने का दाम बीते कारोबारी दिन के मुक़ाबले -124 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 58,027 रुपये और चांदी -433 रुपये प्रति किलो टूटकर 68539 रुपये पर पहुंच गई है । आइये जाने, IBJA के अनुसार आज का 14 से 24 कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है…

शुद्धता30 जून का रेट28 जून का रेटबदलाव
24K सोना5802758151-124
23K सोना5779557918-123
22K सोना5315353266-113
18K सोना4352043613-93
14K सोना3394634018-72
चांदी (1 किलो)6853968972-433
नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम का है।

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव

US मार्केट में भी सोने व चांदी की कीमत में भी आज गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गोल्ड का प्राइस अभी -0.93 डॉलर की गिरावट (-0.05%) के साथ 1,906.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि सिल्वर 22.77 डॉलर प्रति औंस के क़रीब कारोबार करता नजर आया।

MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस

एमसीएक्स वायदा पर आज सोना अगस्त वायदा (Gold Price Today) सुबह -34 रुपए की गिरावट के साथ 57,980 पर खुला जबकि चांदी जुलाई वायदा +110 रुपये तेजी के साथ 68,299 रुपये पर खुला ।

खबर लिखे जाने (12:40) तक MCX पर सोना -109 रुपये की टूटकर 57,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि चाँदी +27 रुपये की तेजी के साथ 68,216 रुपये पर कारोबार कर रही है ।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now