ताज़ा खबरें:

Gold Price Today: सोना फिर 61 हजार के पार, चांदी में भी आया उछाल, जानिए आज कितने चढ़े दाम

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price Today 15 May 2023 : देश में सोने की क़ीमते एक बार फिर से 61 हजार रुपये तोला के पार चली है। एमसीएक्स सहित भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव (Price) में आई भारी गिरावट के बाद आज हफ़्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 15 मई को फिर एक बार अच्छी-खासी तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, आज 24 कैरट सोने का दाम बाईट कारोबारी दिन की शाम के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 271 रुपये की तेज होकर 61235 रुपये हो गया है, जबकि चांदी का भाव 525 रुपए प्रति किलो तेज होकर 72565 रुपए पर पहुंच गया ।

IBJA Gold Silver Price Today 15 May 2023

Sona Chandi Ke Bhav 15-05-2023: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज सोमवार को 14 से 24 कैरेट सोने और चांदी का भाव इस प्रकार रहा…

धातु (सोना-चांदी
शुद्धता)
15 मई सुबह का रेट
(रुपये/10 ग्राम)
12 मई शाम का रेट
(रुपये/10 ग्राम)
बदलाव
सोना 24 कैरेट का भाव₹61235₹60964+₹271
सोना 23 कैरेट का भाव₹60990₹60720+₹270
सोना 22 कैरेट का भाव₹56091₹55843+₹248
सोना 18 कैरेट का भाव₹45926₹45723+₹203
सोना 14 कैरेट का भाव₹35822₹35663+₹159
चांदी 1 किलो का भाव₹72565₹72040+₹525
डाटा सोर्स : ibjarates

नोट : IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा हर रोज सोने और चांदी के दाम दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते है ।

MCX सोना चांदी में उछाल

एमसीएक्स वायदा पर भी आज सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल । एमसीएक्स पर 5 जून, 2023 कांट्रेक्ट सोना (Gold Price Today) आज सुबह +23 रुपए की तेजी के साथ 60910 पर खुला जबकि चांदी 5 जुलाई, 2023 कांट्रेक्ट 134 रुपये की तेज़ी के साथ 73188 रुपये पर खुली।

---विज्ञापन---

खबर लिखे जाने तक सोना +200 रुपये की गिरावट के साथ 61,087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया जबकि चाँदी +535 रुपये की गिरावट के साथ 73,589 रुपये पर ट्रेड करती नजर आई।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now